लेजेंडरी कैर्री Jacky “EternalEnvy” Mao को हाल ही में नए साल की पूर्व संध्या से पहले सप्ताह में 100 से भी अधिक गेम खेलते हुए पाए गए। Cloud9, Team Secret और Fnatic जैसे जाने- माने संगठनों के साथ एक शानदार करियर के बाद EternalEnvy ने 2022 में रिटायर होने का फैसला किया था। 32 वर्षीय EternalEnvy ने अपने इस रिटायरमेंट की घोषणा 2 जुलाई 2022 को की थी। हालांकि कैनेडियन कैरी ने अपने पहले के अन्य प्लेयर्स की तरह अपने बड़े फैन- बेस के लिए लाइव स्ट्रीमिंग करने का फैसला किया।
EternalEnvy के रिटायरमेंट के बाद भी उन्हें Twitch पर लाइव स्ट्रीमिंग करते हुए पाया जाता है। कई लोग 2023 नए साल की पूर्व संध्या से पहले सप्ताह में खेले गए रैंक वाले खेलो की संख्या से हैरान थे। उनके डोटा 2 प्रो ट्रैकर प्रोफाइल के अनुसार, EternalEnvy ने पिछले सप्ताह के दौरान बीच में केवल छोटे ब्रेक लिए और पूरे 102 गेम खेले है।
इस नए साल की पूर्व संध्या सप्ताह के दौरान खेले जाने वाले अधिकांश गेम्स के साथ EternalEnvy दूसरे प्लेयर बने। जबकि Entity के हालिया स्टैंड- इन और आगामी ईरानी प्लेयर Kasra “Mikey” Mesbah 109 गेम खेल का रिकॉर्ड बना कर पहले स्थान पर पहुंचे।
नए साल की पूर्व संध्या सप्ताह के दौरान खेले जाने वाले अधिकांश गेम्स की सूचि में दूसरे स्थान पर होने के बावजूद, EternalEnvy की जीत- दर सप्ताह के दौरान लगभग 58% के साथ सबसे ज्यादा है। इसका अर्थ यह है कि उन्होंने 102 मैचो में से 59 गेम्स जीते। उनके द्वारा जीते गए कुछ गेमो के नाम है- Drow Ranger, Lina और Faceless Void आदि।
EternalEnvy का जन्म 2 जुलाई 1991 को हुआ था। वह एक रिटायर कैनेडियन Dota 2 प्लेयर है और वर्तमान में लाइव स्ट्रीमिंग कर और भी अधिक लोकप्रिय बन गए है।
इतना ही नहीं, EternalEnvy अपने प्रभावशाली जीतदर के बावजूद भी वह अप्रत्याशित कैरी प्लेस्टाइल के साथ गेम के पहले 20 मिनट में अपने प्रशसंको का मनोरंजन करने में कभी विफल नहीं होते है। EternalEnvy की रिटायरमेंट के बावजूद उनके पागलपन व्यक्तित्व और अप्रत्याशित गेम शैली ने उन्हें अपने दशक भर के करियर के दौरान डोटा 2 समुदाय का फैन- फेवरेट बना दिया।