GosuGamers को आधिकारिक ईस्पोर्ट्स मीडिया पार्टनर के रूप में नियुक्त किया गया
कंबोडिया में आयोजित होने जा रहे 32वें SEA (साउथ ईस्ट एशियाई) गेम्स के टूर्नामेंट ने GosuGamers को अपने आधिकारिक मीडिया पार्टनर के रूप में साइन किया है। 8 मार्च 2023 को, वियतनाम रिक्रिएशनल एंड इलेक्ट्रॉनिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन (VIRESA) ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें GosuGamers को 5 मई से 17 मई 2023 तक शुरू होने वाले गेमों के लिए विशेष और पूर्ण पहुंच प्राप्त करने के लिए नियुक्त किया गया। VIRESA ने 31वें SEA गेम्स और GosuGamers द्वारा प्रदान की गई लेटेस्ट और अप-टू-डेट कवरेज की सफलता को मान्यता दी।
GosuGamers के पास एक्सक्लूसिव एक्सेस है
SEA (साउथ ईस्ट एशियाई) गेम्स के दौरान विभिन्न मैचों और टूर्नामेंटों को कवर करने के अलावा, GosuGamers के पास प्लेयर्स के इंटरव्यू के लिए विशेष पहुंच है। वे 32वें SEA गेम्स में भाग लेने वाले प्लेयर्स की यात्रा पर पूरी तरह से प्रकाश डालने और उन्हें समझने में सक्षम होंगे। यह प्रशंसकों को संगठन के सोशल मीडिया और वेबसाइट हैंडल के माध्यम से ऐसे प्लेयर्स की यात्रा का एक अनोखा और गहरा अनुभव प्रदान करेगा।
GosuGamers के CEO सैमसन ओह के विचार
GosuGamers के CEO सैमसन ओह के अनुसार, कंबोडिया में आयोजित होने वाले 32वें SEA गेम्स के लिए आधिकारिक मीडिया पार्टनर बनने के लिए पूरे संगठन को सम्मानित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पार्टनरशिप के माध्यम से कंबोडिया में इस्पोर्ट्स के बढ़ते अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा, वह साउथ ईस्ट एशिया के इस्पोर्ट्स इकोसिस्टम में योगदान करने के लिए उत्साहित और रोमांचित महसूस कर रहे है, जिसका उद्देश्य इस इंडस्ट्री को विकास के कई अवसर प्रदान करना और इसमें सुधार करना है।
VIRESA के सेकरेटरी जनरल डो वियत हंग की राय
VIRESA के सेकरेटरी जनरल डो वियत हंग ने कहा कि GosuGamers हमेशा से ही ईस्पोर्ट्स इंडस्ट्री में सूचना का एक विश्वसनीय स्रोत रहा है। उन्होंने विभिन्न ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंटों पर प्रभावी जानकारी देने में मीडिया हाउस की काबिलियत के बारे में भी बताया।
32वें SEA गेम्स में 9 इवेंट्स और 6 डीसीपल के साथ मेडल इवेंट को होस्ट किया जाएगा, जो है:
- अटैक ऑनलाइन 2 (पीसी): व्यक्तिगत और टीमें
- मोबाइल लेजेंड्स: बैंग बैंग (मोबाइल): पुरुषों और महिलाओं की टीम
- लीग ऑफ लीजेंड्स: वाइल्ड रिफ्ट (मोबाइल): टीम
- वेलोरेंट (पीसी): टीम
- क्रॉसफायर (पीसी): टीम
निष्कर्ष
VIRESA ने Cambodia SEA Games Organizing Committee (CAMSOC) और EFC (इस्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ कंबोडिया),के साथ मिल कर एक बहुत ही महत्वपूर्ण अग्रीमेंट पर साइन किए है। VIRESA उन्हें विशेष प्रतियोगिता कंटेंट प्रदान करने के लिए तैयार है, जिसमें राष्ट्रीय टीमों का समर्थन करना, ट्रेनिंग कोच और रेफरी को रेफर करना,और तकनीकी नियम जारी करना शामिल है। 32वें SEA गेम्स जैसे प्रतिष्ठित इवेंट के लिए आधिकारिक मीडिया के रूप में GosuGamers की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।