आज 11 जनवरी, 2023 को नया अपडेट पैच OB38 रिलीज़ किया गया, जिसमे नए पेट, नए केरक्टर, नए विपन लीडर-बोर्ड अदि शामिल है
फ्री फायर गेम सरकार द्वारा प्रतिबंधित हो जाने के बाद पिछले साल फ्री फायर मैक्स को लॉन्च किया गया था। इसमें समय-समय पर नए अपडेट, नए कंटेंट जारी किये जाते है। और यह गेम कुछ ही समय में लोगो के लोकप्रिय गेमो में से एक बन गया है। OB37 की भारी सफलता के बाद, गरेना फ्री फायर मैक्स ने आखिरकार लम्बे इन्तजार के बाद आज 11 जनवरी, 2023 को OB38 का नया अपडेट पैच इस गेम के प्रशंसको के लिए रिलीज़ कर दिया है। इस पैच को रिलीज़ करने से पहले इस गेम के डेवलपर्स ने Instagram पोस्ट पर केली शो को लॉन्च किया, जो एक एनिमेटेड टॉक शो है, जिसमे गरेना फ्री फायर मैक्स में आने वाले नए बदलावों पर प्रकाश डाला गया। इस नए अपडेट में कई नए आइटम्स जैसे नया पेट, नया केरक्टर और कई पहले से मौजूद आइटम्स में भी बदलाव किए गए।
फ्री फायर मैक्स के OB38 के नए अपडेट पैच में क्या-क्या जोड़ा गया है?
गरेना फ्री फायर मैक्स में कई नए आइटम्स जोड़े गए है, जिसमे शामिल है:-
- “कैक्टस” :- एक नया पेट “कैक्टस” इसमें जोड़ा गया, जो कि एक आत्मनिर्भर क्षमता से लैस है, जो हर छह सेकंडस की शांति के बाद, प्रत्येक सेकंड में 10 EP को पुर्नस्थापित करता है।
- “सेनटिनो”:- “सेनटिनो” इसमें जोड़ा गया एक नया क्रक्टेर है, जिसमे शेप स्प्लिटर की क्षमता है।
- विपन लीडर-बोर्ड:-विपन लीडर-बोर्ड गेम में सबसे नए परिवर्धनो में से एक है और यह गेम के प्लेयर्स के लिए गेम के अनुभव को और भी अधिक प्रतिस्पर्धी बना देगा। यह विपन लीडर-बोर्ड एक विशेष क्षेत्र पर आधारित होगा और एक विशेष फायर-आर्म के साथ प्लेयर्स की उपलब्धियो का जश्न मनाएगा। इसके अलावा रैंक वाले गेम को जीतने के बाद गेम्स कुछ कॉम्बैट पॉइंट हासिल करेंगे। सबसे आगे रैंक वाले प्लेयर को लीडर-बोर्ड पर प्रदर्शित किया जायेगा।
इसके अलावा इसमें और भी कई नए बदलाव किये गए है जैसे -दो नए BR आइटम्स, CS अपडेट, हथियार समायोजन ।इस नए अपडेट में कैरेक्टर के कौशल स्लॉट डिफ़ॉल्ट रूप से मुफ्त में अनलॉक हो जायेंगे। इस अपडेट से पहले प्लेयर्स को इन स्लॉट्स को अनलॉक करने के लिए और आगे के कॉम्बिनेशन बनाने के लिए इस गेम की करेंसी अथार्त हीरे खर्च करने पड़ते थे। इसके अलावा इस नए अपडेट में Kenta और Skyler की क्षमताओ में बदलाव किए गये है।
यह नया अपडेट पैच प्लेयर्स के लिए कब से उपलब्ध कराए जायेंगे?
यह OB38 अपडेट का नया पैच आज सुबह 11 जनवरी. 2023 को रिलीज़ किया गया अथार्त प्लेयर्स इस पैच को सुबह 11 बजे (बहरत समय के अनुसार) और 1.30 बजे के बीच डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा इसकी उम्मीद कर सकते है। जिसके बाद सर्वर को ऑफलाइन कर दिया जायेगा । इसके अलावा गरेना ने इंडियन फ्री
फायर मैक्स सर्वर के मेंटनेस शेडयूल की भी जानकारी दे दी है, जो सुबह 9.30बजे( भारत समय के अनुस्सर) शुरू होगा और शाम को 6 बजे( भारत समय के अनुसार) तक चलेगा। हालाँकि, इस सर्वर डाउनटाइम के दौरान प्लेयर्स गेम को एक्सेस नहीं कर पाएंगे, भले ही उन्होंने अपडेट डाउनलोड किया हो या नही। प्लेयर्स को नयी सुविधाओ का अनादं लेने के लिए सर्वर के ऑनलाइन लौटने की प्रतीक्षा करनी होगी।
अगर अपने अभी तक इस नए अपडेट पैच को डाउनलोड नही किया है तो आज ही करे और इस नए अपडेट में शामिल नए आइटम्स औए बदलावों का लुफ्त उठाए।