हाल ही में एक लाइव-स्ट्रीम में “HellrangeR” ने खुलासा किया कि वह VCT 2023 एसेशन के लिए एक नई वेलोरेंट टीम में शामिल होंगे
प्रोफेशनल वेलोरेंट प्लेयर HellrangeR ने हाल ही में एक लाइव-स्ट्रीम के दौरान घोषणा की कि वह वेलोरेंट चैंपियंस टूर अथार्त VCT 2023 एसेशन के लिए एक नई टीम में शामिल होंगे, लेकिन उन्होंने अभी तक यह जानकारी नही दी कि उन्होंने किस संगठन को चुना है या वह कहाँ स्थित है। उन्होंने इसके अलावा यह जानकारी दी है कि उन्हें कई संगठनों ने उनके साथ जुड़ने के लिए, उनके सामने प्रस्ताव रखे थे, हालाँकि, उन्होंने उन संगठनो के बारे में कुछ जानकारी नही दी। आगे उन्होंने यह भी बताया कि वह सक्रिय रूप से नई टीम की तलाश नही कर रहे थे और उनके पास जो भी प्रस्ताव आये थे वह उनके संपर्क के बिना आये थे।
भाविन कोटवानी इससे पहले वेलोरेंट चैंपियंस टूर में किस प्लेयर के रूप में खेल चुके है?
सितम्बर 2022 में, रायट गेम्स ने आगे होने वाले वेलोरेंट चैंपियंस टूर(VCT) फ्रैंचाइज़ी के कार्यकर्म के लिए 30 पार्टनर टीमो की घोषणा की थी। इन टीमो में, ग्लोबल ई-स्पोर्ट्स ही केवल एकमात्र ऐसे टीम थी जो भारतीय/दक्षिण एशियाई टीम के रूप में सामने आई थी। वेलोरेंट प्रतियोगिता के टॉप लेवल पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए, ग्लोबल ई-स्पोर्ट्स ने सात रोस्टर प्लेयर को एक साथ रखा था, जिसमे से पांच प्लेयर अंतराष्ट्रीय प्लेयर थे और बाकी दो प्लेयर भारत के पूर्व भारतीय प्लेयर थे। इसके अलावा टीम ने अपने शेष तीन प्लेयर को अतिरिक्त सदस्य के रूप में रखने का फैसला किया था। HellrangeR, ग्लोबल ई-स्पोर्ट्स द्वारा बनाए गए सात टीमो के रोस्टर प्लेयर में तो नही शामिल थे परन्तु वह टीम के तीन अतरिक्त सदस्यों में से एक थे।
“HellrangeR” कौन है उनके बारे में जानकरी
भाविन कोटवानी जिन्हें ई-स्पोर्ट्स की दुनिया में “HellrangeR” के नाम से जाना जाता है, उन्होंने खुद को भारत में सबसे अनुभवी और बेहतरीन वेलोरेंट प्लेयर्स में से एक के रूप में स्थापित किया है। अक्टूबर 2020 में ग्लोबल ई-स्पोर्ट्स में शामिल होने के बाद से, वह इन-गेम-लीडर (IGL) के रूप में टीम का नेतृत्व कर रहे है।
“HellrangeR” ने लाइव-स्ट्रीम के दौरान क्या कहा?
हाल ही में HellrangeR ने अपने अधिकारिक Youtube अकाउंट पर लाइव-स्ट्रीमिंग करते दौरान यह खुलासा किया कि उन्हें ग्लोबल ई-स्पोर्ट्स सहित छह अलग-अलग संगठनो से उनके वेलोरेंट टीम में शामिल होने के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। हालाँकि, उन्होंने प्रस्तावों या प्रस्ताव प्रकट करने वाले संगठनों की कोई जानकारी अपनी लाइव-स्ट्रीमिंग में नही दी। इसपर उनके एक दर्शक ने पूछा कि उन्होंने कोई निर्णय लिया कि वह किस संगठन में शामिल होंगे , लेकिन इस बारे में भी उन्होंने कोई जानकारी नही दी।
अब आगे देखने वाली बात होगी की आखिर भाविन कोटवानी उर्फ़ “HellrangeR” किस संगठन का प्रस्ताव स्वीकार करते है और किस संगठन के सदस्य के रूप में आगे आने वाले समय में होने वाले VCT एसेशन 2023 में किस टीम की तरफ से खेलेंते है।