“एंग्री बर्ड्स” की एंड्राइड पर 24 घंटे के अन्दर 1 मिलियन से भी अधिक कॉपी बिकी थी
एंग्री बर्ड अपने समय की एक काफी प्रसिद्ध गेम रही है। यह गेम बच्चो से बड़ो सब के बीच काफी लोकप्रिय रह चुकी है। आपने भी जरुर यह गेम खेला होगा पर क्या इसके पीछे की एक दिलचस्प बात जानते है, कि इस गेम के एंड्राइड मार्केट पर आने के बस 24 घंटो के अन्दर लगभग एक मिलियन से भी ज्यादा लोग इसे डाउनलोड किए थे।
एंग्री बर्ड्स को एंड्राइड पर कब लाया गया था
जब एंग्री बर्ड पहली बार iOS एप्प स्टोर पर 2009 में रिलीज़ हुआ था, वह एक बहुत बड़ी सफलता थी। यह सफलता गेम के डेवलपर की उम्मीद से भी परे था। इसके लगभग 1 साल बाद 2010 में रोवियो एंटरटेनमेंट ने एंग्री बर्ड गेम को एंड्राइड के लिए लाया, जो कि वाकई में बहुत बड़ी सफलता रही। रोवियो ने एंग्री बर्ड्स को गूगल के एंड्राइड मार्केट में एक मुफ्त एप्प के रूप में जोड़ा था। एंग्री बर्ड्स के एंड्राइड पर आने के बाद इसकी डाउनलोड साईट पूरी तरह से क्रैश हो गयी थी। प्रत्येक दिन 1 मिलियन से भी अधिक डाउनलोड और 200 मिलियन मिनट के गेम खेलने के साथ, रोवियो द्वारा एंग्री बर्ड्स अपने समय के सबसे नशे की लत और लोकप्रिय गेम बन गया था।
डेवलपर द्वारा किए गए ट्वीट
GetJar ने ट्वीट किया था, “24 घंटे में एंग्री बर्ड्स के 1 मिलियन से अधिक डाउनलोड”! tweet वही रोवियो ने बाद में कहा, “संख्या अब बहुत बड़ी है” tweet और उन्होंने ट्वीट किया था, “गेटजार पर एक दिन में एक मिलियन से अधिक एंग्री बर्ड्स डाउनलोड हो रहे है, कोई आश्चर्य नहीं कि सर्वर डाउन थे।”
रेवियो ने कहा कि उन्होंने शुरू में एंड्राइड एप्प लॉन्च करने के लिए GetJar का चयन किया क्योंकि “हम लोगो को उनका पसंदीदा गेम प्राप्त करने के लिए कई स्थानों पर भेजने की आवशयकता के बिना अपने सिम्बियन और एंड्राइड वर्शन को क्रॉस- प्रमोट भी कर सकते है।”
एंग्री बर्ड्स के बारे में
एंग्री बर्ड्स एक पजल विडियो गेम है, जिसे फिन्निश विडियो गेम डेवलपर रोवियो एंटरटेनमेंट द्वारा विकसित किया गया था। एंग्री बर्ड्स गेम के मैदान पर सभी सुअरों को नष्ट करने के इरादे से विभिन्न संरचनाओ में या उसके आसपास तैनात हरे सुअरों पर पक्षियों को लॉन्च करने के लिए एक गुलाल का उपयोग करना होता है।
इस गेम को मुख्य रूप से पहली बार दिसम्बर 2009 में iOS और Maemo पर जारी किया जाया था। केवल 1 साल के अन्दर इस गेम की iOS एप्प स्टोर पर 12 मिलियन से भी ज्यादा कॉपिया बिक चुकी थी। इस सफलता ने डेवलपर को स्मार्टफ़ोन पर लाने के लिए प्रेरित किया।