आज 14 जनवरी, 2023 को गूगल स्टेडिया द्वारा एक आखिरी गेम “वर्म गेम” रिलीज़ किया गया
गूगल स्टेडिया अधिकारिक तौर पर अगले सप्ताह 18 जनवरी, 2023 को बंद हो रहा है, परन्तु जाते-जाते अथार्त बंद होने से पहले गूगल स्टेडिया अपने प्रशंसको के लिए एक छोटा सा उपहार -“वर्म गेम” प्रदान किया है, परन्तु इस गेम को प्लेयर्स केवल कुछ दिनों के लिए ही खेल सकते है, जब तक यह ऑफलाइन ना हो जाए। इसकी जानकारी गूगल स्टेडिया द्वारा उनके अधिकारिक Twitter अकाउंट पर दी गई है।
इसकी जानकारी किसके द्वारा और कब दिया गया?
गूगल स्टेडिया ने 14 जनवरी को अपने अधिकारिक Twitter अकाउंट पर अपने प्रशंसको को इस नए गेम के लॉन्च की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह एक आखिरी गेम है, जो स्टेडिया पर लॉन्च हो रहा है, साथ-साथ उन्होंने अपने प्रशंसको को उनकी टीम का हिस्सा बनने और गेम खेलने के लिए धन्यवाद जताया।
2019 में वापस लॉन्च किया गया, “गूगल स्टाडिया”, विडियो गेम की दुनिया में गूगल के द्वारा किया गया एक महंगा और भारी निवेश था। स्टेडिया गूगल द्वारा विकसित और संचालित एक क्लाउड गेमिंग सेवा है।
पिछले साल सितम्बर 2022 में गूगल ने स्टेडिया के बंद होने की घोषणा की थी। पांच दिनों में अथार्त 18 जनवरी ,2023 को विडियो गेम स्ट्रीमिंग सेवा बंद हो जाएगी। बंद होने के चंद दिनों पहले यानि आज 14 जनवरी, 2023 को किसने नही सोचा होगा कि गूगल स्टेडिया द्वारा कोई नया गेम प्लेयर्स के लिए रिलीज़ किया जाएगा। फिर भी गूगल ने एक आखिरी गेम प्रकाशित किया है,
“वर्म गेम” के बारे में अधिक जानकरी
“वर्म गेम” अब कोई भी गूगल क्रोम ब्राउज़र के साथ खेला जा सकता है। यह गेम क्लासिक स्नेक गेम से बहुत प्रेरित है। यह गेम ग्राफ़िक रूप से काफी एडवांस नही है, लेकिन इसमें कई लेवल है, इसके अलावा वर्म गेम के वर्म के पास रंग बदलने की क्षमता है, जिसमे यह वर्म गेम में हरा, पीला, लाल अदि रंगों में बदल सकता है। इस गेम में चारा मॉड-कैंपेन, आर्केड, मल्टी-प्लेयर और बिल्ड मॉड उपलब्ध है।
यह ध्यान रखने की आवश्यकता है कि यदि प्लेयर्स इस वर्म गेम को खेलना चाहते है, तो उन्हें इस गेम को 18, जनवरी से पहले आज़माना होगा क्योंकि गूगल स्टेडिया के अधिकारिक रूप से बंद हो जाने पर यह गेम खेलने योग्य नही रह जाएगा।
अगर अपने अभी तक इस गेम को नही खेला, तो देर किस बात की अभी डाउनलोड करे और और इस गेम के बंद होने से पहले इस गेम का लुफ्त उठाए।