विच सागा में आने वाले नए अपडेट में कई नए बदलाव और सुधर किये गए
“ट्राइब्स ऑफ़ सागा” के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर एक नया ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसमे गेम के नए अपडेट “विच सागा” के बारे में दिखाया गया। इट ट्रेलर में आने वाले नए पैच के बारे जानकारी मिली। साथ ही मुख्य विलन यानी की एनिमी बॉस को भी ट्रेलर में देखने मिला।
ट्रेलर से यह साफ़ पता चलता है कि ट्राइब्स ऑफ़ मिडगार्ड: विच सागा में प्लेयर्स का मुख्य मिशन “हेल” शासक के नए क्षेत्र, शैतानी पकड़ और निफ्लेम से ईश्वर बाल्द्र का बचाव करना होता है।
विच सागा के पैच नोट्स
“ट्राइब्स ऑफ़ मिडगार्ड: विच सागा” के अधिकारिक पैच नोट्स में, डेवलपर ने नए बदलाव के सभी विवरण दिए, जो इस नए अपडेट के साथ आ रहा है। नए बदलाव अनुसार इसमें नए बायोम, एनसिएंट, फार्मिंग सिस्टम, क्राफ्टिंग बदलाव, कॉस्मेटिक, आर्मर सेट और कई सारे इन- गेम कंटेंट लाये गए है। साथ ही कई बग फिक्स, बैलेंस में बदलाव और क्वालिटी- ऑफ़- लाइफ में भी सुधर किये गये है।
नए बायोम: निफ्लेम
दंतकथाओ जैसे मृतको के नॉर्स क्षेत्र अब “ट्राइब्स ऑफ़ मिडगार्ड” में उपलब्ध है। प्लेयर्स के अन्वेषण के लिए यह गेम का सबसे नया बायोम है। यह अभी तक का सबसे ठंडा क्षेत्र है, जहाँ आपको शक्तिशाली प्राणियों जैसे हेलथिंग्स और ड्रग से सामना करना होगा। हालांकि शक्तिशाली गियर बनाने के लिए बहुत सी नयी क्राफ्टिंग कंटेंट और तरीके होंगे। आप आकर्षक लूट के लिए प्राचीन पत्थरों के मकबरों पर जा सकते है।
नया एनसिएंट: हेल
“ट्राइब्स ऑफ़ मिडगार्ड” में जोड़ा जाने वाला “हेल” एक नया एनसिएंट है और वह मृतको का शासक भी है। क्योंकि वह दुश्मनों का बॉस है इसलिए उसके मन में खतरनाक योजनाये है ।सागा क्वेस्ट पूरा करने के बाद प्लेयर्स इस नए एनसिएंट के खिलाफ जा सकेंगे। हालांकि सावधान रहे और शक्तिशाली गियर का इस्तेमाल करे वह गेम के सबसे शक्तिशाली एनसिएंट में से एक है।
नए सागा क्वेस्ट:
नए विच सागा क्वेस्ट में हेल ने ईश्वर बाल्द्र को पकड़ लिया है, और उसे अपने दुष्ट योजनायो को पूरा करने के लिए उन्हें कैदी के रूप में ले लिया है। अब ईनहरजर को निफ्लेम की गहराई तक जाना है और बाल्द्र को हेल के चुंगल से बचाना है, जिसके लिए ईनहरजर को एक नए अंडरगेट पोर्टल का उपयोग करना होगा। इसके लिए आप अच्छे से तैयार रहे क्योंकि यह अभी तक के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रो में से एक है।
“ट्राइब्स ऑफ़ मिडगार्ड” का यह नवीनतम अपडेट विच सागा बहुत कुछ लेकर आया है, जिसके बारे में आपने यहाँ जाना। आशा है कि यह नया अपडेट आपको पसंद आए।