योशिनोरी कितासे ने घोषणा की कि अब 31जनवरी को जापान में आधिकारिक तौर पर फाइनल फेंटेसी VII डे के रूप में रजिस्टर किया गया है
स्क्वायर एनिक्स और फाइनल फेंटेसी VII के निर्देशक और निर्माता योशिनोरी कितासे ने सोशल मीडिया पर घोषणा करके अपने प्रशंसकों को जानकारी दी कि 31 जनवरी को अब जापान में आधिकारिक तौर पर फाइनल फेंटेसी VII डे के रूप में मनाया जाएगा। कंपनी ने जानकरी दी कि स्क्वायर एनिक्स आधिकारिक तौर पर फाइनल फेंटेसी VII डे की सालगिरह को जपान एसोसिएशन की एनिवर्सरी के साथ रजिस्टर किया गया, जिसके साथ ही यह एनिवर्सरी अब आधिकारिक तौर पर जापान में मनाई जाने वाली सालगिरह बन गई है।
इसकी घोषणा कब और किसके द्वारा की गई?
इसकी जानकारी योशिनोरी कितासे से ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर आज एक पोस्ट अपलोड करते हुए दी, जिसमे उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को जापान की एनिवर्सरी एसोसिएशन के साथ पंजीकृत किया गया है और अब इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी जाएगी। इस गेम के मूल रूप से रिलीज होने के 26 साल बाद इस अवसर की घोषणा की गई अथार्त इस गेम के 26वे सालगिरह पर इसे आधिकारिक सालगिरह के रूप में जापान के
एनिवर्सरी एसोसिएशन के साथ रजिस्टर किया गया।
फाइनल फेंटेसी VII को जब पहली बार रिलीज किया गया था, तब वह समय एक महत्वपूर्ण समय था। क्योंकि वह उस समय के 3D ग्राफिक का उपयोग करके प्रस्तुत किया जाने वाला पहला फाइनल फेंटेसी गेम था। यह फाइनल फेंटेसी फ्रेंचाइजी के लिए बहुत से लोगों का प्रवेश बिंदु था।
इससे सम्बंधित अधिक जानाकरी
उन्होंने पोस्ट करते हुए या भी लिखा कि 31 जनवरी 1977 वह तारीख है, जिस दिन फाइनल फेंटेसी VII सामने आया था। उन्होंने यह भी चिन्हित किया कि वह दिन न केवल फाइनल फेंटेसी सीरीज के लिए एक महत्वपूर्ण दिन था, बल्कि इस गेम पर काम करने वालों के लिए बहुत सारी बड़ी चीज आगे बढ़ने लगी थी।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्होंने याद है कि जिस गति से उस समय विडियो गेम विकसित हो रही थी,उससे वह काफी अभिभूत थे। लेकिन साथ ही वह भविष्य के लिए बड़ी चीजें का भी सपना देख रहा थे।
आधिकारिक वर्षगांठ की स्थापना के साथ वह इन बातों को हमेशा याद रखेंगे और उन्हें अपने दिल में प्यार से संजो कर रखेंगे।
फाइनल फेंटेसी VII गेम के बारे में जानकरी
फाइनल फेंटेसी VII प्ले-स्टेशन कंसोल के लिए स्क्वायर एनिक्स द्वारा विकसित 1997 का एक रोल प्लेयिंग विडियो गेम है। इस गेम के निर्देशक योशिनोरी कितासे तथा निर्माता हिरोनोबु सकागुची है। गेम का गेम-प्ले ज्यादातर पहले के फाइनल फेंटेसी गेम्स और जापानी रोल प्लेयिंग गेम्स के बराबर है। इस गेम में खेलने के तीन तरीके है-विश्व मैप, मैदान और युद्ध स्क्रीन। यह गेम लोक्प्रियो गेमो में से एक है।
फाइनल फेंटेसी VII प्लेस्टेशन 4 और एक्सबॉक्स वन पर स्विच के माध्यम से ios पर ऐप्स स्टोर के माध्यम से और एंड्राइड पर गूगल प्ले-स्टोर के माध्यम से और मूल रूप से प्लेस्टेशन पर उपलब्ध है।