Spankysully ने एक नए आइलैंड “ट्रैश कन्फर्मड” के बारे में अपने प्रशंसको को सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा जानकारी दी
“फोर्टनाईट” एक ऑनलाइन विडियो है, जिसे एपिक गेम्स द्वारा विकसित किया गया है। यह गेम तीन अलग-अलग गेम मॉड में उपलब्ध है जो :-फोर्टनाईट बैटल रॉयल, फोर्टनाईट: सेव द वर्ल्ड और फोर्टनाईट क्रिएटिव है। इस गेम को 25 जुलाई, 2017 मे पहली बार रिलीज़ किया गया था और समय-समय पर इसमें नए अपडेट, नए कंटेंट आदि आते रहते है, जिसके कारण यह गेम बहुत कम समय में लोगो का लोकप्रिय गेमो में से एक बन गया। और अब Spankysully ने एक नए फोर्टनाईट आइलैंड,“ट्रैश कन्फर्मड” के बारे में खुलासा किया। जिसमे प्लेयर्स अपने विरोधी टीम के सदस्यों को एक भस्म यंत्र में फेकते है, जो उनके पॉइंट्स स्कोर करने का एकमात्र रास्ता है।
इसमें नया क्या होने वाला है
इसमें एक नया आइलैंड “ट्रैश कन्फर्मड” को जोड़ा गया है। यह “ट्रैश कन्फर्मड” एक टीम डेथ-मैच है, जिसमे प्लेयर्स को अपने विरोधी टीम के सदस्यो को एक इनसीनेरटरस, अथार्त एक ऐसा यंत्र जो लोगो को जला के भस्म कर देता है, उसमे फेकना होता है,जो कि प्लेयर्स के लिए एक एकलौता माध्यम है पॉइंट्स स्कोर करने के लिए। आगे इसकी भी जानकारी दी गयी है कि यह एक टीम कार्य होगा क्योंकि जब एक टीम का सदस्य अपने विरोधी टीम के सदस्य को इनसीनेरटर यंत्र में फेक रहा होगा उस दौरान बाकी टीम के सदस्यों को उसकी रक्षा करनी होगी।
इसके अलावा इस गेम में किसी मकसद से बनाया हुआ लकड़ी की मुख्या सीढ़िया भी होगी।
इसमें एक नया टैक्टिकल टिप भी हरपून गन में जोड़ा गया है।
इसकी जानकारी किसकी द्वारा और कब दी गयी
इस नए आइलैंड की जानकारी Spankysully ने Fortnite के आधिकारिक Instagram अकाउंट पर एक रील के द्वारा अपने प्रशंसको के लिए रिविल की गयी। उन्होंने अपने प्रशंसको को उनका साथ और समर्थन देने के लिए धन्यवाद जताया और इतना ही नही उन्होंने अपने प्रशंसको को काफी सराहा।
इस नए जोड़े गए आइलैंड को कैसे खेला जा सकता है ?
इस नए आइलैंड को खेलने के लिए प्लेयर्स को तीन स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे जो है:-
- स्टेप 1:- सबसे पहले प्लेयर्स को अपने प्ले-लिस्ट में इस नए आइलैंड को जोड़ना होगा।
- स्टेप 2:-इसके बाद प्लेयर्स को गेम मॉड को लॉबी में बदलकर डिस्कवर पर नेविगेट करना होगा।
- स्टेप 3:- प्ले-लिस्ट प्लेयर्स द्वारा हाल ही में जोड़े गए सारे गेम्स दिखाएगी, जिसमें से प्लेयर्स इस नए आइलैंड के विकल्प को चुनकर उसे खेल सकते है।
यह गेम विंडोज, प्ले-स्टेशन 4, प्ले-स्टेशन 5, Xbox one, Xbox सीरीज X/S, निनटेनडो स्विच आदि पर प्लेयर्स के लिए उपलब्ध है।