मॉडर्न वारफेयर गेम के प्लेयर्स के अनुसार स्नाइपर स्कोप ग्लिट द्वारा निकलने वाली सफ़ेद तेज रौशनी वास्तव में दुश्मन टीम की मदद कर रहा है।
कॉल ऑफ ड्यूटी मॉडर्न वारफेयर गेम, जो लोगो के लोकप्रिय गेमो में से एक है, उसमे हाल ही में एक नया स्नाइपर गन फीचर जारी किया गया था। यह स्नाइपर गन दुश्मनों पर हमला करने के लिए गेम में उपलब्ध एक खतरनाक हथियार है। मॉडर्न वारफेयर 2 का स्नाइपर ग्लिंट फीचर मैप के चारो ओर दुश्मन के शार्पशूटर की स्थिति को प्रकट करने के लिए है, लेकिन इस गेम के कुछ प्लेयर्स ने गेम के इस फीचर की अलोचना करते हुए कहा है कि स्नाइपर गन इतना blind है कि यह वास्तव में दुश्मन टीम की मदद कर रहा है। इससे सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप Reddit के अधिकारिक अकाउंट पर जा सकते है।
स्नाइपर गन के बारे में अधिक जानकारी
इस स्नाइपर ग्लिंट फीचर में अलग-अलग स्कोप में चमक के अलग-अलग लेवल होते है, जैसे कि कमजोर और छोटे आवर्धन के लिए प्रकाश छोटा और कम स्पष्ट होता है, लेकिन जैसे-जैसे ताकत बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे प्रकाश बड़ा हो जाता है। बढ़ता हुआ प्रकाश दुश्मनों को अलर्ट कर देता है, इतना ही नही इस प्रकाश से दुश्मन टीम यह भी जान जाते है कि उनके विरोधी टीम के सदस्य कहा छिपकर उनपर निशाना लगा रहे है। जिससे यह स्नाइपर गन गेम में मदद करने की जगह दुश्मनों की मदद करने वाला हथियार साबित हो रहा है।
स्नाइपर गन की अच्छाई और बुराई क्या है ?
स्नाइपर गन की अच्छाई:-स्नाइपर से निकलने वाली सफ़ेद रोशनी से गेम के प्लेयर्स अपने टीम के साथियों को यह बताने में अच्छा काम करती है कि शूट कहा करना है।
स्नाइपर गन की बुराई:-इसमें से निकलने वाली सफ़ेद रोशनी इतना बड़ा है कि यह वास्तव में दुश्मन के निशाने बाजो को अधिक से अधिक बार बचा सकता है।
कॉल ऑफ ड्यूटी:मॉडर्न वारफेयर 2 के बारे में जानकारी
स्नाइपर राइफल कॉल ऑफ ड्यूटी में उपलब्ध सबसे खतरनाक हथियार है, इसमें कई राइफल शामिल है:-
कॉल ऑफ ड्यूटी मॉडर्न वारफेयर 2 इनफिनिटी वार्ड द्वारा विकसित और एक्टिविज़न द्वारा प्रकाशित 2009 का एक फर्स्ट-परसन शूटर गेम है। यह गेम 10 नवम्बर, 2009 को दुनिया भर में जारी किया गया था। गेम का अभियान टास्क-फाॅर्स 141 का अनुसरण करता है। इस गेम को अपनी अभियान, मल्टी-प्लेयर और कंटेंट के लिए भारी मात्रा में प्रशंसा मिली, हालाँकि, इसमें समय-समय पर आने वाले ग्लिच के कारण कुछ प्लेयर्स इसकी आलोचना भी करते है।
कॉल ऑफ ड्यूटी मॉडर्न वारफेयर 2 अभी पीसी, प्ले-स्टेशन 4, प्ले-स्टेशन 5, Xbox one और Xbox सीरीज X के प्लेयर्स के लिए उपलब्ध है।