रायट गेम्स अपने प्रशंसको के लिए “वाइल्ड रिफ्ट लूनर फीस्ट इवेंट” लेकर आ रहा है, जो 12 जनवरी से शुरू होने वाला है
आने वाले चाइना नव वर्ष के जश्न को मनाने के लिए, रायट गेम्स 12 जनवरी, 2023 को लीग ऑफ लेजेंड्स: वाइल्ड रिफ्ट लूनरफीस्ट इवेंट जारी करेगे, जो आने वाले 9 फरवरी, 2023 के सुबह 2:59 बजे (ET के अनुसार) तक चलेगा। प्लेयर्स को वाइट रिफ्ट लूनर फीस्ट इवेंट में अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, जिसमे वे गेम में उपलब्ध कराई गई समग्री का उपयोग करके खाली टेबल को स्वादिष्ट भोजन से भर देंगे। जिसके लिए उन्हें पुरुस्कार से पुरुस्कृत भी किया जाएगा। इससे सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप इसके अधिकारिक Twitter अकाउंट पर जा सकते है।
इस फीस्ट से सम्बंधित सामान्य जानकारी
यह इवेंट 12 जनवरी,2023 को शुरू होगा और यह आने वाले 9 फरवरी, 2023 के सुबह 2:59 बजे ्(ET समय के अनुसार) तक चलेगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए, प्लेयर्स को एक टीम बनानी होगी या उस टीम में शामिल होना होगा। और ऐसा करने के लिए प्लेयर्स इस इवेंट के पेज पर जा सकते है। इवेंट के दौरान प्लेयर्स को खाना बनाने का विशेष कार्य प्राप्त होगा। पुरूस्कार दोनों को ही मिलेगा चाहे प्लेयर्स टीम में खेले या व्यक्तिगत रूप से खेले। इतना ही नही इस इवेंट ,में शामिल ऐसे टीम जो खाली होंगे उन्हें स्वचालित रूप से हटा दिया जाएगा और यदि वे लगातार 7 दिनों तक गेम में प्रवेश नही करते है तो उस टीम में शामिल निष्क्रिय प्लेयर को टीम से निकाल दिया जाएगा।
कार्य
प्रत्येक टीम के सदस्य को कई कार्यो में से एक कार्य को चुन सकते है, जिसके पूरा होने पर कंटेंट के साथ पुरस्कृत किया जाता है। कार्यो के उदेश्य्य अलग-अलग हो सकते है, नुकसान पहुचाना, टावरो को नष्ट करना या यहा तक कि एक टीम के हिस्से के रूप में खेलना। एक समय में केवल एक ही कार्य सक्रिय हो सकता है। प्लेयर्स इस फीस्ट के कार्य को कई मॉड में पूरा कर सकते है, जो है:-
- नियमित गेम ‘
- ARAM
- रैंक कतार
- U.R.F
- गेम्स बूट्स के खिलाफ
- प्रशिक्षण मॉड
- कस्टम गेम
- डुएल्स
“वाइल्ड रिफ्ट लूनर फीस्ट इवेंट” का पुरूस्कार
खोजो को पूरा करने के लिए प्लेयर्स को विभिन्न पुरूस्कार अर्जित करने के लिए आवश्यक सामग्री प्राप्त होती है। टीम बदलते समय आपकी व्यक्तिगत प्रगति रीसेट नही होती है। शामिल होने की तिथि की परवाह किये बिना ही सभी मौजूदा सदस्यों को आदेश के अंत में पुरूस्कार दिए जाते है। लूनर फीस्ट पास के मालिको को अतरिक्त पुरूस्कार भी दिए जाते है।
यदि आप भी इस इवेंट को खेलने के लिए उत्सुक है, तो आपको ज्यादा इन्तजार नही करना होगा अथार्त यह इवेंट एक सप्ताह बाद 26 जनवरी को शुरू होने वाला है।