Divine Knockout (DKO), First Class Trouble और Gamedec: Definitive Edition मुफ्त में खेले जाने वाले लोकप्रिय एपिक गेम्स है
Epic Games एक अमेरिकन विडियो गेम सॉफ्टवेयर डेवलपर और प्रकाशक है, जो कैर्री, उत्तरी कैरोलिना में स्थित है। इस पर आपको ढेरो अभूतपूर्व गेम खेलने मिलते है, जिनमे से कई गेम फ्री में भी उपलब्ध किए जाते है। इन्ही मुफ्त गेमो में से आज हम 3 लोकप्रिय गेमो के बारे में बात करेंगे, वे है- Divine Knockout (DKO), First Class Trouble और Gamedec: Definitive Edition.
Divine Knockout
Divine Knockout (DKO) एक फ्री एपिक गेम, जिसे कुछ समय पहले ही 6 दिसम्बर 2022 को रिलीज़ किया गया था। इस गेम के डेवलपर Red Beard Games और प्रकाशक Hi- Rez Studios है. Divine Knockout, ईश्वर की दुनिया वाला यह एकमात्र थर्ड- पर्सन प्लेटफार्म फाइटर गेम है। इस गेम में मिथक के एक छोटे लेकिन शक्स्तिशाली देवता बन कर तीनो आयामों में विवाद कर सकते है और सर्वोच्च शासन करने के लिए अपने दुश्मनों को कमजोर करना होगा। ऐसा करने के लिए उन्हें नुकसान पहुंचाए, फिर उन्हें एक जोरदार झटका देकर मैप से बाहर कर सकते है।
प्रत्येक मैप में एक नया मैकेनिक होता है, जिसे जीतने के लिए प्लेयर्स को अपनी दृढ़ कोशिश करनी पड़ती है। इनमे कुछ घातक जाल भी होते है, जिसे बहुत ही सावधानी से पार करना पड़ता है। इसे खेलने के लिए हरक्युलिस के रूप में लम्बी छलांगे लगाये, किंग आर्थेर के रूप में एक्सकैलिबर को स्विंग कराए या थॉर के रूप में Mjolnir को फिराए। DKO गेम में प्रत्येक राउंड में आपको नए मोड के साथ एक नया रोमांच देखने मिलेगा। 1v1, 2v2, 3v3 जैसे किसी भी मोड में गेम को खेल सकते है।
First Class Trouble
First Class Trouble एक असममित मल्टीप्लेयर गेम है, जिसके डेवलपर Invisible Walls और प्रकाशक Versus Evil है। 2 नवम्बर 2021 को रिलीज़ होने वाले इस गेम में सहयोग और धोखे के तत्व नजर आते है। प्लेयर इस गेम में यह पता लगाने की कोशिश करते है कि वे किस पर भरोसा कर सकते है, साथ ही वे A.I विद्रोह वाले एक लक्जरी अंतरिक्ष क्रूज- लाइनर पर जीवित रहने के लिए लड़ते है।
First Class Trouble में आप एक लक्जरी अंतरिक्ष यान पर अंतिम बचे लोगो में से एक की भूमिका निभाते है, जिसने कुछ गंभीर तकनिकी कठिनाइयों का अनुभव किया है। इन समस्याओ में प्रमुख यह है कि A.I और on- बोर्ड रोबोटिक स्टाफ ने विद्रोह कर दिया है। उन्होंने अधिकांश यात्रियों को बस हवा बंद करके मिटा दिया। लेकिन ऑक्सीजन रिब्रिथर की वजह से कई भाग्यशाली लोग बच भी गए है। इस गेम में सहयोग ही सफलता की कुंजी है, प्लेयर यह पता लगाने का प्रयास करते है कि उनके रैंक में कौन से रोबोट है।
Gamedec: Definitive Edition
Gamedec एक सिंगल- प्लेयर साइबरपंक आइसोमेट्रिक RPG गेम है। आप इस गेम में एक जासूस की भूमिका निभाते है, जो वर्चुअल दुनिया में क्राइम के बारे में पता लगाते और उसे हल करते है। भ्रामक योजनओं की तह तक जाने के लिए अपने गवाहों और संदिग्धों से जानकारी इकठ्ठा करनी होती है। इसके लिए आपको खुद की बुद्धि का इस्तेमाल करके अपने फैसले लेने होते है, जिन्हें गेम अपनाते है।
Gamedec: Definitive Edition के डेवलपर अंशार स्टूडियोज और प्रकाशक अंशार पब्लिशिंग है। इस फ्री एपिक गेम को 16 सितम्बर 2021 को रिलीज़ किया गया था।
यह तीनो ही गेम मुफ्त में स्टीम पर उपलब्ध है, जहाँ से आप इन गेमो को डाउनलोड कर गेम का आनंद ले सकते है।