Stay a while क्वेस्ट वर्ल्ड आफ वारक्राफ्ट: ड्रैगनफ्लाइट की दुनिया में एक साइड खोज है, जिसे प्लेयर्स द वकिंग शोर्स पर पायेंगे
वर्ल्ड आफ वारक्राफ्ट:ड्रैगनफ्लाई गेम के सबसे यादगार क्वेस्ट में से एक के निर्माण में एक विकास ब्लॉक साझा किया, जिसमें वर्ल्ड ऑफ वारक्राफ्ट ब्लॉक पोस्ट प्लेयर को एक पर्दे के पीछे का दृश्य दिखाते हुए, इस क्वेस्ट के बारे में जानकरी दी। Stay a while वारक्राफ्ट की दुनिया में एक ऐसा खोज है, जिसे प्लेयर्स “वेरिटीसत्रास्ज़” जो की गेम में एक NPG है, उसके साथ बातचीत करके शुरू कर सकते हैं। वह द वाकिंग शोर्स में रूबी लाइफ पुल के पास बैठा होता है, और वही पर प्लेयर्स को यह क्वेस्ट मिलता है। इस खोज को स्वीकार करने पर प्रशंसकों को बैठने और दृश्य को देखने का निर्देश दिया जाएगा। हालाँकि, यह दिखने में काफी आसान काम लगता है, फिर भी यह एक क्वेस्ट है जो आसान तो नही होने वाला। इस क्वेस्ट को हल करने की कोशिश करते हुए प्लेयर्स खुद को फसा हुआ पा सकते हैं। इससे सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप इस ट्वीटर लिंक पर भी जा सकते है।
इस क्वेस्ट के बारे में अधिक जानकरी
यह क्वेस्ट प्लेयर्स को बैठने और दृश्य को देखने के लिए कहता है, लेकिन सिट कमांड का उपयोग करने से कुछ नहीं होता और वेरिटीसत्रास्ज़ के साथ बातचीत करने से भी कोई विकल्प नहीं मिलता है। इसके बजाय प्लेयर्स को एक्स्ट्रा एक्शन बटन का उपयोग करने की आवश्यकता है। ऐसा करने से प्लेयर्स का चरित्र नीचे बैठ जाता है और जब प्लेयर्स नीचे बैठ जाते है, तो वेरिटीसत्रास्ज़ पर राईट क्लिक करने से प्लेयर्स को दो विकल्प मिल जाते है, जो है:-
- पहला विकल्प:- बैठो और नजारा देखो,इस विकल्प को चुनने के बाद प्लेयर्स कहानी का पहला भाग सुनने के लिए वेरिटीसत्रास्ज़ के साथ फिर से बातचीत करते है। इस प्रक्रिया में 5 मिनट से थोड़ा अधिक समय लगता है। बातचीत खत्म होने के बाद प्प्लेयर्स को दूसरा विकल्प चुनने का मौका दिया जाता है।
- दूसरा विकल्प:-गेट अप एंड लीव :-इस विकल्प को चुनकर प्लेयर्स उड़ सकते है।
वर्ल्ड ऑफ वारक्राफ्ट के बारे में जानकारी
वर्ल्ड ऑफ वारक्राफ्ट ब्लिज्ज़र्ड इंटरटेनमेंट द्वारा प्रकाशित एक व्यापक मल्टी-प्लेयर ऑनलाइन रोल प्लेयिंग गेम है तथा इस गेम को 2004 में रिलीज़ किया गाया था। इस गेम के निर्देशक मार्क कर्ण तथा निर्माता शेन डाबीरी और कलोर्स गुरेरो है।
इस क्वेस्ट को पूरा करने पर प्लेयर्स को दोनों ही गोल्ड और XP रिवॉर्ड दिया जाता है। यह गेम पीसी पर उपलब्ध है।