आज 18, जनवरी 2023 को स्पलाटून 3 गेम का नया अपडेट, पैच नोट्स के साथ सभी प्लेयर्स के लिए उपलब्ध कर दिया गया है
स्पलाटून 3 के प्लेयर्स के लिए यह एक बड़ा दिन है, क्योंकि नवीनतम अपडेट 2.1.0, गेम के लिए नया पैच नोट्स के साथ जारी किया जायेगा। स्पलाटून 3 संस्करण 2.1.0 की अपडेट की घोषणा कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया द्वारा की गयी। यह अपडेट आज 18, जनवरी, 2023 को अपने प्रशंसको के लिए गेम के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जिसमे हथियार, उप-हथियार, ख़ास हथियार, गियर और कंप्यूटर प्रोग्राम के बदलाव शामिल है।
इसमें अपडेट में हथियारों में क्या बदलाव किये गए है?
इस नए अपडेट में हथियारो और उप हथियारो में कई बदलाव किये गए है, जो है:-
- एरोस्प्रे ऍमजी/ एरोस्प्रे आरजी:-गिरने वाले स्प्रे से प्रभावित क्षेत्रो के आकार में लगभग 10% की वृधि आई है।
- जेट स्कुएल्चेर :- भूमि पर फायरिंग करते समय धुंधलापन 17% कम हो जाता है।
- स्प्लात्टर शॉट नोवा :- शॉट्स द्वारा अंकित भूमि के हिस्से में लगभग 19 % की वृधि की गयी है।
- डाइनेमो रोलर :- अब प्लेयर्स पहले की तुलना से 50.0/ 100 अधिक नुकसान पहुचा सकते है।
- बमबूजलर :- इंक की खपत में लगभग 17% की कमी आई है।
- नाउटीलस47:- गोलीबारी की अवधि में लगभग 15% की वृधि की गयी है।
- स्लोशिंग मशीन:- इंक की खपत में लगभग 10% की वृधि की गयी है।
- बिग स्विग रोलर :- न्यूनतम क्षति 30.0 से बढ़कर 35.0 हो गयी है।
इसके अलावा इसमें कई नए उप-हथियार भी शामिल किये गए है, जो है:-
एंगल शूटर, जिसमे डैमेजया को 30.0 से बढाकर 35.0 कर दिया गया है। और साथ ही इलाके या विरोधियों पर हमला करते समय इंक कवरेज की रेडियस लगभग इस नए अपडेट में दोगुनी ही गयी है।
इसमें कई नए ख़ास हथियार भी शामिल किये गए है, जो है:-
- टैक्टीकूलर
- रीफस्लाइडर
- ट्रिपल इनस्ट्राइकर
- क्रैब टैंक
इस नए अपडेट में गियर में भी बदलाव किये गए है?
निंजा स्क्विड :गियर में किये गए बदलाव है:-
- अब बच्चे के रूप में बदलने के तुरंत बाद स्याही के छींटे 30/60 सेकंड्स के लिए अदृश्य नही रहेंगे।
- एक ही समय में गियर की क्षमता और स्विम स्अप को साथ में नही उपयोग किया जा सकेगा।
- निंजा स्क्विड का उपयोग करते समय तैरने की गति एक निश्चित राशी से कम होती रहेगी।
इसके साथ ही इसमें कंप्यूटर प्रोग्राम में बग को दूर करना
इस गेम को खेलते समय प्लेयर को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जैसे वेव ब्रेकर में आने वाली दिक्कत और कई बग के प्रोब्लेम्स इन सबको ध्यान रखते हुए इसमें कई नए बदलाव किये गए है।
अगर अपने अभी तक गेम के नए अपडेट को नही डाउनलोड किया तो देर किस बात की, आज ही इसे डाउनलोड करे और इस गेम का लुफ्त उठाए।