ब्लीड इस्पोर्ट्स के नए इस्पोर्ट्स जनरल मेनेजर के रूप में Jeremy “Hysterix” Tan टीम में शामिल हुए
ब्लीड इस्पोर्ट्स ने अपने नए इस्पोर्ट्स जेनरल मेनेजर की घोषणा की। Hysterix ब्लीड इस्पोर्ट्स टीम में अब इस्पोर्ट्स जेनरल मेनेजर की भूमिका निभाएँगे। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उन्होंने यह बताते हुए Hysterix का स्वागत किया। उन्होंने अपने अधिकारिक Twitter पेज पर लिखा, “Join us in welcoming Jeremy “Hysterix” Tan as our Esports Manager.”
Hysterix का वास्तविक नाम जेरेमी टैन है, जिनका जन्म 4 अगस्त 1999 को हुआ था। सिंगापुर के रहने वाले यह प्लेयर Rainbow Six Siege गेम खेलते थे। वह लगभग 2016 से इस्पोर्ट्स इंडस्ट्री में है और कुछ ही महीने पहले उन्होंने रिटायर लिया था। 31 अक्टूबर 2022 को वह प्लेयर की भूमिका से रिटायर होने के बाद वह इस्पोर्ट्स इंडस्ट्री में फिर से वापस आ गए है। आखिरी बार वह Tyde टीम के सदस्य थे। पर अब वह इस्पोर्ट्स जेनरल मेनेजर के रूप में एक नयी टीम ब्लीड इस्पोर्ट्स का हिस्सा बन गए है। जहाँ उन्हें प्लेयर के तौर पर नहीं बल्कि मेनेजर के तौर पर पूरे टीम को देखना और संभालना होगा।
Hysterix की उपलब्धियां
Hysterix की उपलब्धियों की बात करे तो हाल में हुए कई मैच में उन्हें पहला और दूसरा स्थान मिला है। जैसे 15 अक्टूबर 2021 को APAC South 2021- Stage 3 टूर्नामेंट में $15,000 प्राइज मनी के साथ उन्हें पहला स्थान हासिल हुआ था। इसके पहले नवम्बर 2020 में Six November 2020 Major- APAC North और APAC North 2020- Stage 2 में भी उन्हें पहला स्थान हासिल हुआ था। जुलाई 2020 में उन्हें APAC North 2020- Stage 1 टूर्नामेंट में पहले स्थान के साथ $21,000 प्राइज मनी दी गयी थी।
Hysterix की गियर और सेटिंग
- माउस- Logitech G PRO Wireless
- DPI- 800
- माउसपैड- ARTISAN FX HIEN
- मॉनिटर- Acer XN253QX
- रिफ्रेश रेट- 240 Hz
- इन- गेम रिसलूशन-1920×1080
- कीबोर्ड- Leopold FC750R PD Sky Dolch
- हेडसेट- HyperX Cloud Orbit S
निष्कर्ष
ब्लीड इस्पोर्ट्स एक सिंगापुर का इस्पोर्ट्स संगठन है, जो 30 सितम्बर 2021 में तैयार हुई थी। इस टीम में मौजूद एक्टिव प्लेयर्स के नाम है- Deryeon, crazyguy, juicy, sScary और JayH. ब्लीड इस्पोर्ट्स टीम मुख्य रूप से वैलोरेंट और डोटा 2 गेम खेलते है और अब इस टीम ने एक नए सदस्य Hysterix का स्वागत किया। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि Hysterix किस प्रकार टीम को सँभालते है और उनके गेमप्ले या टैक्टिक में कितने बदलाव आते है।