हिरलूम हथियारों के लिए किये गए नए बदलाव जिसकी जानकारी “KralRindo” ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी
एपेक्स लेजेंड्स कंटेंट निर्माता और डाटामिनेर “KralRindo” एक बार फिर से अपने प्रशंसको के लिए नए कंटेंट लेकर आ गए है। इस बार उन्होंने हिरलूम हथियारों में कुछ बदलाव किये है। उनके नवीनतम डेटामाइन के अनुसार, हिरलूम हथियारों को रंग-बिरंगे कास्मेटिकस मिलेंगे। इस नए अपडेट में हिरलूम हाथियारो के लिए कुछ रिकलेक्टर टेक्सचर शामिल है, जैसा कि “KralRindo” के अधिकारिक Twitter अकाउंट पर पोस्ट किये गए तस्वीर में देखा जा सकता है।
इसकी जानकरी किसके द्वारा दी गयी?
“KralRindo” ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कल 12 जनवरी, 2023 को रात 2.08 बजे (भारत समय के अनुसार) एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए एक पिक्चर पोस्ट की। उनके द्वारा पोस्ट किये गए पिक्चर में हिरलूम हथियार के लिए कूल पांच रंग के कॉस्मेटिक शामिल किये गए है,, जो है- लाल, पीला, बैगनी, सफ़ेद और हरा रंग लेकिन इन रंगों का इम्प्लिकेशन काफी अधिक व्यापक होने वाला है। खेल के विशेष हथियार, जो पहले से ही गेम में महंगे हथियार है, उनके लिए उपलब्ध कराए गए रि-कलर्स को शामिल करने से संभावित रूप से इसे प्राप्त करने के लिए अथार्त कॉस्मेटिक प्रसाधनो को प्राप्त करने के लिए प्लेयर्स को अधिक मूल्य खर्च करने पड़ सकते है।
अपैक्स लेजेंड्स में मौजूद “हिरलूम विपन” क्या है?
“हिरलूम विपन” पौराणिक स्तर का कॉस्मेटिक आइटम है, जो एपेक्स लेजेंड्स गेम को खेलते समय प्लेयर्स के हाथापाई हथियार अथार्त melee विपन की स्किन को बदलता है। यह सेट में आते है, जिसमे बैनर पोज, एक क्लिप और एक हाथापाई हथियार की स्किन शामिल है। वर्तमान में, हिरलूम हथियार इन-गेम आइटम है जिसे खरीदना बहुत ही मुश्किल है, चाहे प्लेयर्स इसके लिए भुगतान करे या नही। इस हथियार को वर्तमान में कलेक्शन इवेंट्स जैसे- स्पेल्बाउंड इवेंट में प्लेयर्स के लिए उपलब्ध कराया गया था। प्लेयर्स $150 से अधिक के प्राइज टैग वाले इस हथियार को सभी संभावित पुरुस्कारों को जीतकर या इसके प्राइज के भुगतान करके इसे प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा प्लेयर्स द्वारा गेम में एक निश्चित मात्रा में लूट टिक्स खोले जाने के बाद उन्हें हिरलूम शर्ड्स दिए जाते है।
हालाँकि, अभी तक इस बात की जानकारी नही दी गयी है कि इन रंगों को गेम में कब से जोड़ा जाएगा।
इसके अलावा KralRindo ने यह भी बताया कि वह सीजन 16 में हिरलूम और हथियारों के लिए नए निरिक्षण एनीमेशन की उम्मीद कर रहे है, क्योंकि उन्होंने फाइलो में बहुत सारे निरिक्षण एनीमेशन जोड़े और बदले है।