Furia Esports, Furious Gaming, Six Karma और LOS + oNe क्वार्टरफाइनल मैच जीत कर सेमीफाइनल्स में पहुंचे
कल 13 जनवरी को Six Invitational 2023- LATAM टूर्नामेंट की शुरुआत हुई, जिसमे 8 टीमों ने हिस्सा लिया। Six Invitational एक वार्षिक प्रोफेशनल रेनबो सिक्स सीज टूर्नामेंट है, जिसकी मेजबानी गेम के डेवलपर और प्रकाशक Ubisoft द्वारा की जाती है। मैक्स एरीना में चला रहा यह टूर्नामेंट कल 15 जनवरी को समाप्त होगा। सिंगल- एलिमिनेशन ब्रैकेट के साथ सभी मैच Bo3 में खेले जा रहे है।
इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले टीमों के नाम है
- Furia Esports
- LOS + oNe
- Team Cruelty
- Six Karma
- Furia Gaming
- Estorm
- Maycam Evolve
- Magic Squad
Six Invitational 2023- LATAM टूर्नामेंट क्वार्टरफाइनल मैच रिकैप
Six Invitational 2023- LATAM टूर्नामेंट में कल क्वार्टरफाइनल खेला गया, जिसमे 4 मैच हुए। उपस्थित 8 टीमों ने जम कर आपस में संघर्ष किया।
पहला मैच: पहला मैच Furia Esports और Team Cruelty के बीच खेला गया, जिसमे 3 गेम हुए। 3 गेमो में से 2 गेम में Furia Esports ने ज्यादा अंक हासिल किए और 2-1 स्कोर से इस मैच के विजेता बने। Handyy इस पहले मैच के MVP बने।
गेम | Furia Esports | Team Cruelty | मैप |
पहला गेम | 4 | 7 | Villa |
दूसरा गेम | 7 | 2 | Bank |
तीसरा गेम | 7 | 3 | Theme Park |
दूसरा मैच: दूसरा मैच Estorm और Furia Gaming के बीच खेला गया। इस मैच में दो गेम हुए क्योंकि दोनों ही गेमो में Furia Gaming ने बाजी मारी और 2-0 स्कोर से जीत हासिल की। Geree इस मैच के MVP बने।
गेम | Estorm | Furia Gaming | मैप |
पहला गेम | 4 | 7 | Clubhouse |
दूसरा गेम | 2 | 7 | Kafe Dostoyevsky |
तीसरा मैच: क्वार्टरफाइनल का तीसरा मैच Six Karma और Magic Squad के बीच हुआ। इस मैच में दो गेम हुए, दोनों ही गेमो में Six Karma को जीत मिली और 2-0 स्कोर से इस मैच के विजेता बने। SkMzy को इस मैच का MVP चुना गया।
गेम | Six Karma | Magic Squad | मैप |
पहला गेम | 8 | 6 | Chalet |
दूसरा गेम | 7 | 3 | Oregon |
चौथा मैच: यह चौथा मैच LOS + oNe और Maycam Evolve के बीच खेला गया। इस मैच में दो गेम हुए और इन दोनों ही गेमो में LOS + oNe ने शानदार प्रदर्शन दिखाए और 2-0 स्कोर के साथ इस मैच के विजेता बने।
गेम | LOS + oNe | Maycam Evolve | मैप |
पहला गेम | 7 | 1 | Villa |
दूसरा गेम | 7 | 2 | Oregon |
इस प्रकार Furia Esports, Furious Gaming, Six Karma और LOS + oNe क्वार्टरफाइनल मैच जीत कर सेमीफाइनल्स में पहुंचे। अब आज 14 जनवरी को सेमीफाइनल्स खेले जाएँगे, जिसमे 2 मैच होंगे। पहला मैच Furia Esports और Furious Gaming के बीच और दूसरा मैच Six Karma और LOS + oNe के बीच खेला जाएगा। इन दोनों मैच के जो भी विजेता रहेंगे, उनका सामना कल 15 जनवरी को ग्रैंड फाइनल में होगा।
इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल्स और ग्रैंड फाइनल मैच के लाइव प्रसारण इसके अधिकारिक YouTube चैनल पर देख सकते है।