Ys IX: Monstrum Nox गेम के ट्रेलर के साथ PS5 रिलीज़ तारीख की घोषणा की गयी
Ys IX: Monstrum Nox के जिस PS5 वर्शन का इंतजार हम सब लम्बे समय से कर रहे थे, वह अब बहुत जल्द आने वाली है। Ys IX: Monstrum Nox के डेवलपर ने गेम के ट्रेलर के साथ इसके रिलीज़ तारीख की घोषणा की। इस Trailer में मुख्य कैरेक्टर और उनकी क्षमताओ को प्रस्तुत किया गया है। गेम के प्लेस्टेशन 5 वर्शन में पहले से जारी सभी DLC भी शामिल होंगे।
Ys IX: Monstrum Nox को प्लेस्टेशन 4 के लिए पहले ही जापान में 2019 में रिलीज़ कर दिया गया था, फिर इसे 2021 में विश्व भर में रिलीज़ किया गया। ऐसा नहीं लगता कि प्लेस्टेशन 4 पर खेलने वाले प्लेयर्स के लिए कोई अपग्रेड उपलब्ध होगा। हालांकि PS5 पर खेलने वाले प्लेयर्स कुछ उल्लेखनीय सुधारों का आनंद लेने में सक्षम होंगे, जैसे कि बेहतर ग्राफ़िक्स और फ्रेम दर।
Ys IX: Monstrum Nox गेम की रिलीज़ तारीख और मूल्य
फ़ैलकॉम ने घोषणा की कि Ys IX: Monstrum Nox का मूल प्लेस्टेशन 5 वर्शन 9 मई, 2023 को उत्तरी अमेरिका में और 12 मई 2023 को यूरोप में रिलीज़ किया जाएगा। गेमर्स $89.99 से गेम के भौतिक सिमित एडिट किए हुए वर्शन को प्री- आर्डर कर सकते है, जिसमे विभिन्न उपहारों के साथ गेम की सुविधा है। इनमे एक कलेक्टर बॉक्स, एक 200 पिस पजल, एक आर्ट कार्ड कलेक्शन, लॉस्ट सोर्ड शोर्ट नॉवेल, एक हार्डकवर आर्ट बुक और एक CD शामिल है, जिसमे खेल का अधिकारिक साउंडट्रैक है।
गेम के कैरेक्टर और उनकी क्षमताएं
NIS अमेरिका और डेवलपर निहोन फ़ैलकॉम द्वारा जारी ट्रेलर में मोंसट्रम्स के रूप में जाने जाने वाले 6 खेलने योग्य कैरेक्टर और उपहार नामक उनकी विशेष शक्तियों को दिखाया गया है। क्रिप्सन किंग को क्रिप्सन लाइन का उपयोग करते हुए देखा जाता है, जिससे वह निकटतम चुने हुए स्थान की ओर तेजी से चार्ज करने में सक्षम हो जाते है। जबकि द वाइट कैट, हेवेन्स रन का उपयोग करके दीवारों पर दौड़ सकता है। छिपे हुए रास्तो या विवरणों को देखने के लिए डॉल अपनी तीसरी आँख की क्षमता का अच्छा उपयोग करते है। रेजिंग बुल का वाल्किरी हैमर बिखरी हुई दीवारों को तोड़ सकता है। वही हॉक को हंटर डिसेंट का उपयोग करके देखा जा सकता है, एक ऐसी क्षमता जो उसे कम दूरी तक फिसलने की अनुमति देता है। अंत में द रेनगेड को विभिन्न बाधाओं के माध्यम से स्लाइड करने के लिए अपने शैडो डाइव का उपयोग करते हुए दिखाया गया है।
डेवलपर निहोन फ़ैलकॉम Ys IX: Monstrum Nox की PS5 वर्शन घोषणा कर अपने फैन को काफी उत्साहित किया। Monstrum Nox वर्तमान में Amazon Luna, Google Stadia, PC, PS4 और Switch पर उपलब्ध है।