पबजी मोबाइल ग्लोबल चैंपियनशिप 2022 के ग्रैंड फाइनल मेके विजेता S2G Esports बने
पबजी मोबाइल ग्लोबल चैंपियनशिप अर्थात्त PMGC 2022 जैसा सबसे बड़ा इवेंट अब समाप्त हुआ। PMGC 2022 फाइनल्स, 2022 सीजन में पबजी मोबाइल का आखिरी टूर्नामेंट था। तुर्की के S2G Esports ने वैश्विक पबजी मोबाइल इवेंट जीत कर इतिहास रचा। इस इवेंट को जीतने वाले वह अपने क्षेत्र की पहली टीम बने। इस शानदार जीत की घोषणा पबजी मोबाइल ने अपने अधिकारिक Social Media पेज पर की।
PMGC 2022 ग्रैंड फाइनल्स की एक झलक
पबजी मोबाइल 2022 ग्लोबल चैंपियनशिप का ग्रैंड फाइनल कल 8 जनवरी को समाप्त हुआ। फाइनल के दौरान हमने तीन दिनों तक कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी, जो कि 6 जनवरी से 8 जनवरी तक इंडोनेशिया के जकार्ता में खेला गया। इस ग्रैंड फाइनल में 16 टीम एक दूसरे से संघर्ष करते हुए नजर आए. यह पूरा ही ग्रैंड फाइनल्स का मैच काफी रोमांचक रहा। S2G Esports ने अपने विपक्ष को हरा कर जीत हासिल की जिसमे उन्होंने 190 स्कोर और 93 एलिमिनेशन हासिल किए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनायीं।
नेपाल के DRS Gaming शुरू से ही प्रभावशाली पक्षों में से एक रहा है। आखिरकार उनका प्रयास रंग लाया और वह 158 अंको के साथ उपविजेता बने। वही तीसरे स्थान पर Alpha7 Esports और चौथे स्थान पर Godlike Stalwart पहुंचे।
प्राइज मनी वितरण
$400,000 USD के प्राइज मनी को स्थानों के हिसाब से टीमो के बीच भाग किया गया। पहले स्थान पर आने वाले S2G Esports को $510,000 USD, वही दूसरे स्थान पर आने वाले उपविजेता DRS Gaming को $292,000 का प्राइज मनी हासिल हुआ। तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाले टीम Alpha 7 Esports और Godlike Stalwart को $217,000 और $200,000 का प्राइज मनी दिया गया।
S2G Esports के बारे में
S2G Esports, PMGC 2022 में एक कम प्रतिस्पर्धी क्षेत्र तुर्की से आने वाली अंडरडॉग टीम थी। उन्होंने PMPL टर्की को जीतकर ग्रुप स्टेज में प्रवेश किया और उन्हें ‘रेड ग्रुप’ में रखा गया। उन्होंने ग्रैंड फाइनल में आगे बढ़ने के लिए तीन सप्ताह की गहन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिस्पर्धा को समाप्त कर दिया।
निष्कर्ष
इस टूर्नामेंट के साथ PMGC 2022 आख़िरकार समाप्त हुआ, जिसमे यह साबित हुआ कि खेले गए 18 मैचो में S2G Esports सबसे सुसंगत टीम रही और आख़िरकार हमें हमारा चैंपियन मिल गया। कुछ महीनो के बाद आने वाले स्प्रिंग टूर्नामेंट में यह टीमें वापस नजर आ सकती है, जिसे देखने के लिए हम सभी को इंतजार रहेगा।