नया PS5 कंसोल फर्मवेयर अपडेट अब उपलब्ध है, पैच नोट्स सामने आये
लेटेस्ट Playstation 5 सिस्टम सॉफ्टवेयर अपडेट, जिसका गेमिंग समुदाय के लोग पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब सभी उपयोगकर्ताओ के लिए उपलब्ध है। यह 7.00 अपडेट मुख्य रूप से पूर्ण डिसकोर्ड एकीकरण के कारण है, जो सोनी के अंतराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय कंसोल को अंततः एक सॉफ्टवेयर बीटा द्वारा अब जाकर प्राप्त हुआ। इस अपडेट की घोषणा फरवरी की शुरुआत में की गयी थी। इसमें PS5 की सामाजिक और शेयरिंग सुविधाओं में कुछ क्वालिटी ऑफ़ लाइफ एनहांसमेंट भी शामिल है। PS5 सॉफ्टवेर का वर्शन 7 दुनिया भर में सभी कंसोल के लिए उपलब्ध है।
PS5 में लाये गए अपडेट-
- PS5 पर 1440p विडियो आउटपुट का विस्तार किया गया है।
- VRR अब 1440p रेजोल्युशन के लिए समर्थित है।
- अब आप PS5 कंसोल के बीच डेटा ट्रान्सफर कर सकते है. यह प्रक्रिया आपके मूल PS5 पर डेटा को हटाती या संशोधित नहीं करती है।
- अब आप अपने PS5 पर डिसकोर्ड वौइस् चैट में शामिल हो सकते है।
- अधिक मोड और HDMI डिवाइस अब समर्थित है।
इन नयी सुविधाओं के बाहर, इस नए PS5 अपडेट में से अधिकांश कंसोल के उन पहलुओ को बदल देता है, जो पहले से ही काफी समय से मौजूद है। संभवतः इस पैच के साथ सबसे अधिक अनुरोधित बदलाव यह है कि PS5 के डुअलसेंस नियंत्रक अब वायरलेस रूप से अपडेट करने में सक्षम होंगे। पहले नियंत्रकों को अपडेट करने के लिए USB केबल के माध्यम से सीधे PS5 कंसोल से कनेक्ट करने की आवशयकता होती थी। सौभाग्य से इसकी अब जरुरत नहीं पड़ेगी और बिना किसी USB केबल के ही अब काम हो जाएगा।
निष्कर्ष
डिसकोर्ड अब 7.00 अपडेट के साथ प्लेस्टेशन पर लाइव है, जो लगभग 1.1 GB आकर का है। इसका मतलब है कि सोनी के कंसोल ओनर को नए वौइस् फीचर को आजमाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। कुल मिलाकर यह प्लेस्टेशन 5 उपयोगकर्ताओ के लिए एक बहुत अच्छा अपडेट बन गया है। हमारे पुराने आर्टिकल देखे- स्त्रोतो का दावा है कि उन्होंने प्ले-स्टेशन 5 प्रो से अधिक प्ले-स्टेशन 6 के बारे में सुना है