SPS न्यू स्टेट मोबाइल इंडिया ओपन चैलेंजर स्टेज में कल पहला दिन खेला गया, जिसमे Try Hard पहले स्थान पर रहे
स्नैपड्रैगन प्रो सीरीज न्यू स्टेट मोबाइल इंडिया ओपन चैलेंजर स्टेज का पहला दिन कल खेला गया। 5 जनवरी से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट 15 जनवरी तक चलेगा। आठ मैच दिनों के लिए इसमें 32 टीम हिस्सा लिए है। इन 32 टीमो में से 16 सीधे आमंत्रित और 16 योग्य टीमें है, जो ओपन क्वालीफ़ायर के माध्यम से क्वालीफाई करके आई है और अब इन टीमो के बीच संघर्ष शुरू हो गया है। प्रत्येक मैच के दिन 5 गेम खेले जाने है, यानी कुल 40 गेम होंगे। इस टूर्नामेंट का प्राइज पूल 1,00,00,000 रुपये रखा गया है।
ग्रुप के अनुसार भाग किए गए टीम
इन 32 टीमो को 4 अलग- अलग ग्रुप में भाग किया गया है, जो है- ग्रुप A, ग्रुप B, ग्रुप C और ग्रुप D.
ग्रुप A | ग्रुप B | ग्रुप C | ग्रुप D |
UDOG India | Try Hard | Team Nexgen | Big Brother Esports |
Bad Devils | The Five Chief | Naughty Zods | Troy Tamilan ESP |
Kingsman | Team Zero Gravity | Direct Rush | TWOB |
Reckoning Esports | Wanted Gaming | True Rippers Esports | WSF Esports |
Team S8UL | Team GodLike | Team XSpark | Global Esports |
Marcos Gaming | Team Tamilas | Revenant Esports | Hyderabad Hydras |
Team iNSANE Esports | Team XO | TSM | Chemin Esports |
7SEA Esports | Skylightz Gaming | Enigma Gaming | Gods Reign |
मैच के परिणाम
कल 5 जनवरी को ग्रुप A और ग्रुप B के बीच मैच खेले गए। यह मैच काफी रोमांचक रहा और Try Hard टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन दिखाए और 67 स्कोर के साथ पहले स्थान पर पहुंचे, वही दुसरे स्थान पर Team S8UL 65 स्कोर और तीसरे स्थान पर 7SEA Esports 58 स्कोर के साथ पहुंचे। कल के हुए मैच के हिसाब से यह है वर्तमान स्टैंडिंग बोर्ड-
स्थान | टीम | स्कोर |
पहला | Try Hard | 67 |
दूसरा | Team S8UL | 65 |
तीसरा | 7SEA Esports | 58 |
चौथा | Skylightz Gaming | 52 |
पांचवा | Team XO | 52 |
छठा | Team iNSANE Esports | 46 |
सांतवा | Bad Devils | 36 |
लाइव स्ट्रीम
इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण ESL India पर NODWIN Gaming के साथ YouTube, फेसबुक और लोको जैसे कई स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर हिंदी में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए लाइवस्ट्रीम प्रत्येक मैच के दिन शाम 5 बजे (IST) से शुरू होगा।
पहला दिन निःसंदेह बहुत ही रोमांचक था। अब आज 6 जनवरी को दूसरा दिन खेला जाएगा, जिसे देखने का इंतजार नहीं कर सकते। प्रत्येक मैच दिनों के बाद स्टैंडिंग बोर्ड में आखिर कितने बदलाव आते है, यह देखना बहुत ही मजेदार होगा। आप भी जरुर इसे 5 बजे से लाइव देखे।