आज 17 फ़रवरी, 2023 को निटेंडो के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर इस गेम का नवीनतम ट्रेलर जारी किया गया
निटेंडो ने नवीनतम डीलक्स अपडेट में एक अप्रकाशित अध्याय जोड़ते हुए इस गेम का एक नया ट्रेलर विडियो निटेंडो के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। जारी किये गए विडियो में गेम के गेम-प्ले की एक छोटी सी झलक गेम के प्रशंसको को दिखाई गयी है। इस गेम में एक नयी कहानी एक नया मोड़ लेने वाली है, जब एक इंटर-डायमेंशनल यात्री- “मगोलोर”, जो कि एक छोटा सा एलियन है और अपने खुद की सारी शक्तियों को खो चूका है और खुद को सभी के बीच में फंसा हुआ पाता है। आगे प्लेयर्स को इस गेम में मौजूद सभी दुश्मनों से बचते हुए
प्लेयर्स को दिए गए सभी स्तरों को अनलॉक करते हुए गेम में आगे बढ़ना होता है, इसमें प्लेयर्स को कुल 20 स्तरों को अनलॉक करना होता है। इससे सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर भी जा सकते है।
इससे संबंधित अधिक जानकारी
“किर्बी”, जो कि एक छोटा और गुलाबी रंग का ,टफ, पफ है तथा जो गेम का एक मुख्य पात्र है, उसमे दुश्मनों की क्षमता की नकल करने का कौशल मौजूद है। वह दुश्मनों को इन-हेल करता है, जिसके बाद उसमे दुश्मनों की जैसे ही क्षमता आ जाती है – जैसे तलवार से हमला करने की, मुँह से आग निकाल कर दुश्मनों पर हमला करने की, काटो से दुश्मनों पर हमला करने की ताकत आ जाती है। कॉपी एबिलिटी के अलावा इसमें ब्लॉक करने की क्षमता मौजूद है।
इस नए मॉड अथार्त “एपिलोगुए मॉड” पर प्लेयर्स गेम में मौजूद स्टोरी मॉड को पूरा करके पहुँच सकते है। इस मॉड में कुल 20 स्तर मौजूद है, जिसे प्लेयर्स इस मॉड में अनलॉक कर सकते है। इसके साथ गेम में मोग्लोर को कस्टमाइस भी किया जा सकता है और इसकी क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है।
गेम के बारे में
यह गेम 2011 में जारी किया गया एक मल्टी -प्लेयर प्लेटफार्म विडियो गेम है, जिसे HAL लाबरोराट्री द्वारा विकसित तथा wii के लिए निटेंडो द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस गेम के निर्देशक शिन्या कुमजकी है तथा इस गेम का सीरीज किर्बी है।इस गेम में किर्बी के पास सांस लेने और दुश्मनों की नकल करने की क्षमता है, तथा वह अपने दुश्मनों की तरह ही आंग मुह से निकल सकता है, तलवार चला सकता है आदि।
निष्कर्ष
किर्बी रिटर्न टू ड्रीम लैंड डीलक्स अगले हफ्ते 24 फ़रवरी, 2023 को नाइनटेंडो स्विच पर प्लेयर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा। जारी किया गया सात मिनट का ट्रेलर काफी शानदार और धमाकेदार था तथा इस गेम का एक फ्री डेमो भी प्लेयर्स के लिए निटेंडो इ-शॉप पर उपलब्ध है, जिसे प्लेयर्स अभी डाउनलोड कर सकते है और इसमे मौजूद कुछ चुने स्टेजस और सब-स्टेजस को खेलकर गेम का लुफ्त उठा सकते है।