इस गेम का 1.29 अपडेट इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर प्लेयर्स द्वारा फ्री में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है
ग्रैन टूरिस्मो 7 ने अपनी रिलीज के बाद से कुछ बड़े सुधार किए हैं और अब इस गेम का एक नया अपडेट प्लेयर्स के लिए फ्री में जारी किया गया है। यह नया अपडेट प्रशंसको के लिए बहुत कुछ लेकर आया है, जिसमे बिल्कुल नयी पांच रेसिंग कार, रेसिंग ग्राउंड, रेस स्क्रीन कैफ़े और इसके साथ ही अन्य कई सुधार और समायोजन भी इसमें शामिल किये गए है। इसकी जानकारी ग्रैन टूरिस्मो के आधिकारिक यू-ट्यूब अकाउंट पर एक विडियो जारी करते हुए दी है। यह अपडेट कल 20 फ़रवरी, 2023 को रात के 10 बजे (PST समय के अनुसार) तथा आज 21 फ़रवरी, 2023 को सुबह 6 बजे (GMT समय के अनुसार) और दोपहर 3 बजे (JST समय के अनुसार) डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
इस अपडेट में क्या नया होने वाला है?
कार: -इसके नए अपडेट में पांच नए कार जोड़े जायेंगे, जो प्लेयर्स को गेम में वास्तविक रेसिंग कार का अनुभव कराएँगे, इसमें जोड़े गए कार है:-
- Citroen DS 21 प्लस 70
- हौंडा RA272’65
- इटलडिजाईन EXENEO विज़न ग्रान टूरिसमो स्ट्रीट मॉड
- इटलडिजाईन EXENEO विज़न ग्रान टूरिसमो ऑफ-मॉड
- Porsche 911 कार्रेरा RS(901) 73
ट्रैक्स :- इसमें कुल चार नए ट्रैक्स जोड़े गए है, जो है:-
- ग्रैंड वैली- हाईवे वन
- ग्रैंड वैली- हाईवे वन रिवर्स
- ग्रैंड वैली- साउथ
- ग्रैंड वैली- साउथ रिवर्स
वर्ल्ड सर्किट्स:- सर्किट एक्पीरियंस अमारिका सेक्शन में ग्रैंड वैली- हाईवे वन ट्रैक में जोड़ा गया है।इसमे जो इवेंट का रहने वाले हैं वह है:-
- वर्ल्ड टूरिंग कार 600:- यह कलेक्टर लेवल 15 पर उपलब्ध होगा।
- Gr.1 प्रोटोटाइप सीरीज:- यह कलेक्टर लेवल 30 पर उपलब्ध होगा।
- अमेरिकन सन्डे कप 600 :- यह मेनू बुक 39 को क्लियर करने के बाद उपलव्ध होगा।
- जापानीज क्लबमेन कप 550:- यह मैंन्यू बुक 42 को स्टार्ट करने से पहले उपलब्ध होगा।
- हिस्टोरिक स्पोर्ट्स कार मास्टर्स :- यह कलेक्टर लेवल 29 पर उपलब्ध होगा।
- इसके अलावा सन्डे कप क्लासिक मेनू बुक नंबर 13 पर पहुचने के बाद उपलब्ध होगा।
ग्रैन टूरिस्मो सोफी :- एक सीमित समय की “रेस टूगेदर” इवेंट प्लेयर्स को अब गेम में चुनौती देने की भी अनुमति देगा। यह इवेंट केवल प्लेस्टेशन 5 कंसोल संस्करण पर उपलब्ध है तथा “रेस टूगेदर” कलेक्टर लेवल 6 तक पहुंचने के बाद उपलब्ध होगा और इसे वर्ल्ड मैप स्क्रीन के शीर्ष दाई ओर स्थित विशेष बैनर से एक्सेस किया जा सकेगा।
स्केप्स:- इसमें ड्रिफ्ट स्टेज और कैमरा को ऊपर और नीचे ले जाने की विशेषताओं को भी स्केप्स के क्यूरेशन में जोड़ा गया है साथ ही इसमें ड्रिफ्टिंग के लिए ट्यूटोरियल जोड़े गए है। इसमें कई कार्य भी जोड़े गए है, जो है:-
- ड्रिफ्ट फोटोग्राफी
- हाइट एडजेस्टेबल स्पॉट्स
- स्केप्स होम स्क्रीन पर हाइट एडजेस्टेबल स्पॉट्स बटन
- हीट ग्लो इफेक्ट
ब्रांड सेंट्रल:- इसमें यूरोप के लिए इटेल डिजाइन के लिए नया संग्रहालय खंड जोड़ा गया है और साथ ही एशिया- पेसिफिक (जापान) के लिए सोनी AI के लिए नया संग्रहालय खंड जोड़ा गया है।
GT ऑटो:- पेंट-शॉप के रियल कार पेंट सेक्शन में 13 नए पेंट रंग जोड़े गए हैं।
स्पोर्ट्स:- रेस इवेंट जो केवल कुछ कार सेटिंग को समायोजित करने की अनुमति देते हैं, उन्हें जोड़ा गया है।
लॉबी:- क्वालीफायर दौड़ के बाद परिणाम प्रदर्शित करने के लिए परिणाम बटन जोड़ा गया है।
नियंत्रक:- प्लेस्टेशन 5 डुएल सेनस नियंत्रक का उपयोग करते समय गैरेज में कारों को बदलते समय इंजन स्टार्टअप ध्वनि और हैप्टिक कंपन को जोड़ा गया है।
रेस स्क्रीन:- इसमें प्ले-कार इन्फो ओन्ली जोड़ा गया है तथा इसके अलावा इसमें रीप्ले के दौरान उपलब्धि प्ले विकल्पों के रेल इन्फो डिस्प्ले सेक्शन में भी वही विकल्प जोड़ा गया है।
कैफ़े:- इसमें बातो के नए सेट शामिल है जब करेक्टर कैफ़े में जाते है।
इसमें किये गए अन्य सुधार और समायोजन
- कार :- इसमें यदि रियल टाइप भागो को कुछ कारों से जोड़ा जाता था, तो इसके डाउनफाॅर्स की मात्रा बढ़ जाती थी, अब इसमें सुधार किया गया है। इसके अलावा ऑनलाइन रेस की रोलिंग शुरुआत के दौरान डॉज SRT तोमाहॉक विज़न ग्रैन टूरिस्मो के व्यवहार को स्थिर किया गया है। इतना ही नहीं Peugeot L500 हाइब्रिड बीजीटी 2017 के डिस्प्ले को बदलकर अब कार की अधिकतम शक्ति में मोटर से बिजली उत्पादन शामिल किया गया है।
- स्टीयरिंग कंट्रोलर:-गेम में स्टेरिंग व्हील कंट्रोल का उपयोग करते समय स्क्रीन कभी-कभी 1.5 सेकंड के लिए फ्री हो जाती थी इस समस्या का समाधान किया गया।
- स्थानीयकरण:- इसमें मौजूद विभिन्न स्थानीकरण मुद्दों को ठीक किया गया है।
- ट्रैक्स:- इसके पिट लेन एग्जिट तथा चिकान एग्जिट में सुधार किया गया है।
- अन्य:- कई अन्य मुद्दों को भी संबोधित किया गया है।
निष्कर्ष
यदि आपने अभी तक इस नए अपडेट को डाउनलोड नहीं किया, तो देर किस बात की, इस गेम का यह अपडेट इस गेम के ऑफिशल वेबसाइट पर फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यह गेम वह फिर एक्सबॉक्स, पीसी प्लेस्टेशन 4, प्लेस्टेशन 5 पर प्लेयर्स के लिए उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए हमारा पिछला आर्टिकल देखे- ग्रैन टूरिस्मो 7 के निर्देशक ने नई कारों और PSVR2 अपडेट पर संकेत दिए।