माइनक्राफ्ट 1.20 स्नेपशॉट में प्लेयर्स को एक बग का सामना करना पड़ रहा है, जो चेरी ब्लॉसम लॉग के साथ कैम्पफ़ायर बनाने से रोकता है
पहली बार माइनक्राफ्ट साल 2011 में लॉन्च हुआ था और उसके बाद से माइनक्राफ्ट के कई नए अपडेट आ चुके है और अब इस साल इसका नया अपडेट 1.20 प्ले-एबल स्नैपशॉट जारी होने वाला है, जिसके साथ इसमें नए बग भी आने वाले है। इस गेम का यह नया अपडेट 2023 में किसी समय जारी हो सकता है। इस नए अपडेट में प्लेयर्स के लिए काफी कुछ होने वाला है, जिसमे चेरी ब्लॉसम लोग से कैम्पफ़ायर जलाने कि सुविधा भी शामिल है। परन्तु अपडेट से पहले जारी किए गए माइनक्राफ्ट 1.20 प्लेएबल स्नैपशॉट में जब प्लेयर्स कैम्पफ़ायर को जलाने की कोशिश करेंगे, तो वह ऐसा नही कर पाएँगे, क्योंकि गेम में मौजूद बग प्लेयर्स को ऐसा करने से रोक देगा। हालाँकि, इस नए बग को माइनक्राफ्ट 1.20 के अपडेट के लॉन्च होने से पहले ही खोज लिया गया और इस गेम के डेवलपर इसके अपडेट को आधिकारिक तौर पर रिलीज़ होने के बाद इसे हटाने का भी प्रयत्न करेंगे। इससे सम्बंधित अधिक जानकरी के लिए आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर भी जा सकते है।
इससे सम्बंधित अधिक जानकारी
नए माइनक्राफ्ट 1.20 प्ले-एबल स्नैपशॉट में जल्द ही आने वाले अपडेट के प्रारंभिक निर्माण में प्लेयर्स नए चेरी ब्लॉसम लकड़ी से कैम्पफ़ायर बनाने के प्रयास करने वाले प्लेयर्स खुद को निराश पा सकते हैं, क्योंकि इस नए अपडेट के साथ एक बग भी गेम में आने वाला है, जो प्लेयर्स को चेरी ब्लॉसम के लकड़ी से कैम्पफ़ायर बनाने कि अनुमति नहीं देता है।
कैम्पफ़ायर के गेम में कई प्रकार के उपयोग है-जैसे अँधेरे में यह एक प्रकाश का स्रोत है, साथ ही इसका उपयोग धुएं के संकेतों को बनाने या मधुमक्खियों को शांत करने के लिए किया जाता है। वैकल्पिक रूप से जाल बनाते समय कैम्पफ़ायर काफी उपयोगी होते है। मोजंग, जो इस गेम के डेवलपर है, इस बग के बारे में जानते है और माइनक्राफ्ट 1.20 के अंततः रिलीज होने के बाद उसे ठीक करने की संभावना है।
निष्कर्ष
माइनक्राफ्ट गेम एक सैंडबॉक्स गेम है, जिसे मोजंग स्टूडियोज द्वारा विकसित और प्रकाशित किया गया है। इस गेम को 18 नवम्बर, 2011 को रिलीज़ किया गया था तथा इसमें सिंगल-प्लेयर और मल्टी-प्लेयर गेम मॉड मौजूद है।
यह गेम प्लेयर्स के लिए पीसी, प्ले-स्टेशन 4, निटेंडो स्विच, एक्सबॉक्स वन के साथ-साथ पुराने उपकरणों पर भी उपलब्ध है। इस गेम का अपडेट इसी साल जल्द ही जारी किया जाएगा जिसमे नए फीचर और सुविधाए शामिल।