कल 10 मार्च को इस गेम के डेवलपर “मुंडफिश” ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर, इस पैच की जानकरी दी
Atomic Heart, मुंडफिश द्वारा विकसित और फोकस इंटरटेनमेंट तथा 4 डिविनिटी द्वारा प्रकाशित एक फर्स्ट-पर्सन शूटिंग विडियो गेम है, जिसे कुछ सप्ताह पहले 23 फ़रवरी, 2023 को रिलीज़ किया गया था। रिलीज़ होने के बाद से ही इसे प्लेयर्स द्वारा पॉजिटिव रिस्पांस मिला और अब इस गेम का नवीनतम अपडेट 1.3.4.0 प्लेयर्स के लिए जारी कर दिया गया है। इस जारी किए गए नए अपडेट पैच में नए फीचर, विसुअल और ऑडियो, क्वेस्ट, गेम-प्ले, अचीवमेंटस, UI, स्टेबिलिटी, पीसी-ओनली आदि में कई बदलाव किये गए है, जो प्लेयर्स को गेम के दौरान आ रहे है दिक्कतों को ठीक करता है, जिससे प्लेयर्स गेम का आनंद बिना किसी रुकावट के उठा सके। यह अपडेट पैच कल, 10 मार्च को जारी किया गया था, जिसे स्टीम और गेम के आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है।
इस नए अपडेट पैच 1.3.4.0 में क्या-क्या होने वाला है?
इस अपडेट में नए फीचर, विसुअल और ऑडियो, क्वेस्ट, गेम-प्ले, अचीवमेंटस, UI, स्टेबिलिटी, पीसी-ओनली आदि जोड़े गए है, जो गेम खेलने के अनुभव पहले से और बेहतर बनाते है, वह है:-
न्यू फीचर्स
- FOV सेटिंग्स को जोड़ा गया।
- अल्ट्रावाइड स्क्रीन को फिक्स किया गया।
- पहली बार गेम लॉन्च करने के बाद डिफ़ॉल्ट वोइस-ओवर को इंग्लिश पर सेट करने में आ रही समस्या को ठीक कर लिया गया।
विसुअल और ऑडियो
- डेथ इन फ्रोजेन स्टेट में Vov/a6 के VFX को सुधारा गया।
- लीम्बो में कूदने के लिए आवाज जोड़ा जा सकेगा
- फाइनल बॉस के साथ फाइट से पहले कुछ वातावरण टक्करों को ठीक किया गया।
- सेचेनोव सेंटर कटसीन में पी-3 बॉडी की झिलमिलाहट की आ रही समस्या को भी फिक्स कर दिया गया।
इसके अलावा इसमें और भी कई बदलाव किये गए है।
क्वेस्ट
- VNDH में क्वेस्ट मार्कर को पहले से बेहतर बनाया गया।
- लीम्बो के Pavlov काम्प्लेक्स के शुरू करने पर दरवाजा नही खुलने की समस्या को ठीक किया गया।
- एलगी वर्कशॉप में ऑटो-सेव लोड करने के समय होने वाले क्रेश को ठीक किया गया।
इसके अलावा इसमें और भी कई बदलाव किये गए है।
गेम-प्ले
- मिस्सिंग KS-23 रसीद की समस्या को ठीक कर लिया गया।
- सेव लोड करने के बाद लूट गायब होनी की समस्या को ठीक कर लिया गया।
- अनइंस्टाल किये गए PM अपग्रेड को प्रदर्शित करने की समस्या को ठीक कर लिया गया।
- गेम के दौरान कुछ मामलों में प्लेयर्स कार से बाहर नही निकल पा रहे थे, उस समस्या को भी ठीक कर दिया गया।
इसके अलावा इसमें और भी कई बदलाव किये गए है।
UI
- NORA रिपेयर वेंडर UI के साथ आ रही समस्या को ठीक किया गया।
- 16: 10 और 21:9 रेश्यो के मॉनिटर के लिए NORA रिपेयर वेंडर स्टोरेज UI में सुधार किया गया।
- स्टोरेज में आइटम भेजने के लिए HUD नोटिफिकेसन बेहतर किया गया।
- स्किल एक्टिविजेसन HUD को बेहतर किया गया।
- लूट को प्राप्त करने के बाद डिस्प्ले के अटकने की समस्या को भी फिक्स किया गया।
स्टेबिलिटी
- कुछ एरिया में परफॉरमेंस को और बेहतर किया गया।
- कुछ रेयर क्रेशेस को ठीक करके स्टेबिलिटी को पहले से बेहतर किया गया।
पीसी-ओनली
- माउस एक्सलेरेसन को डिसएबल कर दिया गया।
- NORA रिपेयर वेंडर को इस्तेमाल करते समय बहुत बार स्पेस की दवाने से सॉफ्ट लॉक की आ रही समस्या को थी ठीक कर लिया गया।
निष्कर्ष
यह पैच अपडेट स्टीम पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है तथा प्लेयर्स इसे डाउनलोड करके Atomic Heart को पहले से भी बेहतर अनुभव के साथ खेल सकते है। अभी हाल ही में World Of Warcraft गेम का नया अपडेट पैच “ एम्बर्स ऑफ नेल्थारिओन” भी जारी किया गया था, जिसका मुख्य मकसद ड्रैगनफ्लाइट को आसान बनाना है।