अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट जारी करते हुए बनजी ने ब्लॉक हुए प्लेयर्स को फायरटीम मेम्बर ज्वाइन करने की सलाह दी
Destiny 2: Lightfall गेम के डेवलपर “बनजी” ने नए हाइपर करंट स्ट्राइक के चारो ओर घुमने वाले विस्तार के अभियान के लिए Destiny 2: Lightfall के प्लेयर्स को एक प्रगति को ब्लॉक करने वाले बग से सावधान करते हुए चेतावनी दी है। इसके लिए उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्विट पोस्ट किया, जिसपर उन्होंने लिखा कि यह एक अस्थायी वर्क-अराउंड है तथा जिस भी प्लेयर को वर्तमान में इस बग के कारण ब्लॉक कर दिए गए है, वह फायरटीम सदस्य से जुड़ सकते है, जो वर्तमान में लाइटफॉल अभियान में 13वे स्टेप पर है अथार्त ऐसे प्लेयर्स जिन्होंने अभी तक हाइपरनेट करंट स्ट्राइक नही खेला है ताकि वह खुद को अनब्लॉक कर सके। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि वह इस आई दिक्कत को स्थायी रुप से फिक्स करने का तरीका ढूढ रहे है।
लाइटफॉल स्ट्राइक – हाइपरनेट करंट क्या है?
Destiny 2: Lightfall का नया सीजन आधिकारिक तौर पर 28 फ़रवरी, 2023 को सभी के लिए जारी किया गया था, जिसमे एक नयी कहानी अभियान को अनलॉक किया गया था। इस नए कहानी अभियान में प्लेयर्स नेपच्यून ग्रह पर जाते है, जहा कोई नही होता है। वे असल में एक तरह से छिप गए है, क्लाउड-आर्क में सो रहे है तथा ग्रह के सुरक्षित होने तक वर्चुअल जीवन जी रहे है। एक लाइटफॉल स्ट्राइक, जिसका नाम हाइपरनेट करंट है-यह Destiny 2 के डंजीऑन जैसे मिशनो में से एक है तथा इसमें प्लेयर्स को क्लाउडआर्क पर हमला करने और संक्रमित करने के लिए किये गए प्रयास से बचाव का कार्य करता है।
Destiny 2: Lightfall में प्लेयर्स को क्या समस्या आ रही है?
यह समस्या “हाइपरनेट करंट स्ट्राइक” के साथ-साथ “लाइटफाल-स्टोरी अभियान” से भी जुड़ा हुआ है, जब प्लेयर्स गेम में आगे बढ़ते हैं, तो उन्हें कई टास्क दिए जाते हैं। इन दिए गए टास्क को पूरा करने के बाद वह आगे लेवल पर बढ़ते जाते हैं। इस गेम का यह कैंपेन वर्शन आमतौर पर अन्य गेम में खेले जाने वाले गेमो से थोड़ा अलग है। इस गेम में हाइबरनेट करंट स्ट्राइक में बग अपना मूल बनाता है। यदि प्लेयर इस अभियान को खेलते है, तो Destiny 2 अभियान में प्रगति के लिए आवशयक सही अपडेट लोड नहीं कर पायेंगे तथा वही अटक जाएंगे।
इसका समाधान क्या है?
इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि लाइटफॉल अभियान के माध्यम से इसे पूरा करने से पहले प्लेयर्स हाइपरनेट काउंटर स्ट्राइक ना करें। हालांकि, स्ट्राइक पॉप-अप लिस्ट के द्वारा वेनगार्ड प्ले-लिस्ट में आ जाता है, जो प्लेयर्स को अनजाने में बग का अनुभव करने के लिए मजबूर कर सकता है। हालांकि, प्लेयर्स को का मानना है कि इसे फिक्स करने का दूसरा तरीका भी ही सकता है।
जो प्लेयर्स पहली बार हाइपरनेट स्ट्राइक को पूरा करने कि कोशिश में इस बग के द्वारा ब्लाक किए जा चुके है वह फायरटीम सदस्य में शामिल होकर खुद को अनब्लॉक करवा सकते है।
निष्कर्ष
यह गेम अभी पीसी, प्ले-स्टेशन 4, प्ले-स्टेशन 5, एक्स्बोक्स वन और एक्स्बोक्स सीरीज एक्स/एस के लिए उपलब्ध है। यह बग अभी भी गेम में एक्टिव है परन्तु बनजी ने पुष्टि की है कि वह इस समस्या का स्थायी हल निकालने के लिए सक्रीय रुप से कार्य कर रहे है तथा जैसे ही यह सक्षम होगा, इसे ठीक कर लिया जाएगा। अब इसमें कितना समय लगता है,यह आने वाले समय में ही पता चल पाएगा, अभी हाल ही में माइनक्राफ्ट में भी प्लेयर्स को एक बग का सामना करना पड़ा था।