भारत सरकार और क्राफ्टन के बीच हुई बैठक के बाद इसे तीन महीने के लिए अनबैन करने का फैसला लिया गया
BGMI गेम के प्लेयर्स के लिए अच्छी खबर, BGMI गेम जिसे भारत सरकार द्वारा साल 2022 में बैन कर दिया गया था, उसे सिमित समय के लिए अनबैन किया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सरकार और क्राफ्टन, जो इस गेम के प्रकाशक है उनके बीच एक बैठक हुई, उसके बाद भारतीय सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया कि इस गेम को तीन महीने के समय के लिए अनबैन किया जाएगा। साथ ही भारतीय सरकार ने क्राफ्टन को कुछ नियमों और बदलावो का पालन करने के बाद ही इसे प्लेयर्स के लिए जारी करने को कहा। इसमें किए जाने वाले बदलावों में खून का गेम में ना होना, इसके खेलने का समय सिमित होना तथा इसमें कुछ इंटरनल बदलाव और सर्वर में बदलाव करना शामिल है। कई रिपोर्टो के अनुसार तीन महीने के अनबैन के बाद , इसके भविष्य पर अंतिम निर्णय भी लिया जा सकता है। अभी हाल ही में क्राफ्टन ने BGMI के टूर्नामेंटो को रोकने की चेतवानी दी थी।
गेम में क्या बदलाव हो सकते है?
भारत सरकार द्वारा इसे अनबैन करने के लिए क्राफ्टन , जो कि इस गेम के प्रकाशक है, उन्हें सरकार द्वारा जारी कुछ नियमो और बदलावों का पालन करना होगा, जो है:-
- खून नही होना चाहिए:- सरकार ने जो नियम लागु किया, उसकी सबसे पहली शर्त गेम में खून का ना होना है। पहली वाली गेम में प्लेयर्स खून का रंग लाल, हरा और नीला में चुन सकते थे परन्तु अब प्लेयर्स गेम में लाल रंग के जगह पर अन्य रंग को ही चुन पाएंगे।
- खेलने का समय सिमित होना:- इस गेम में प्लेयर्स अब असिमित समय के लिए अब नही खेल पाएंगे अथार्त इसे एक सिमित समय के लिए ही खेला जा सकेगा।
- कुछ इंटरनल और सर्वर में बदलाव:- अनबैन होने के बाद प्लेयर्स को इस गेम के इंटरनल और सर्वर में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते है।
इसे बैन क्यों किया गया था?
कई इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार यह गेम समाज पर गलत असर डाल रहा था, जिसके कारण भारत सरकार को इसे बैन करने का फैसला लेना पड़ा था। हालाँकि, इसके बैन का मुख्य कारण इसके सर्वर का स्थान था। जारी रिपोर्ट के अनुसार गेम का सर्वर चाइना में था, जो एक चिंता का विषय था।
निष्कर्ष
हालाँकि, इसे कब तक अनबैन किया जाएगा इसकी कोई जानकारी साझा नही की गयी है। आने वाले समय में ही पता चल पाएगा कि चीजे कैसे रहेगी।