SK Sabir बॉस भारत के प्रसिद्ध स्ट्रीमर और यूट्यूबर है, जो फ्री फायर गेम पर अपने कंटेंट बनाते है
इस्पोर्ट्स इंडस्ट्री में SK Sabir बॉस को SK Sabir गेमिंग के नाम से भी जानते है। 28 वर्षीय SK सबीर गेमिंग का असली नाम शेख सबीर खान है, इसी वजह वह अपने नाम को हर जगह संक्षिप्त में SK (Sabir Khan) लिखते है। उनका जन्म 24 अप्रैल 1994 को हुआ था और वह कोलकाता के रहने वाले है।
हालांकि वह अधिकारिक कार्यक्रमों में भाग नहीं लेते है, इसके बावजूद वह देश के सबसे बड़े फ्री फायर प्लेयर्स में से एक है। कोलकाता के रहने वाले सबीर मुख्य रूप से स्ट्रीमर और यूट्यूबर के रूप में कार्य करते है। उन्हें व्यापक रूप से सबसे बड़े कंटेंट क्रिएटर्स में से एक माना जाता है। जब इन-गेम परिस्थितियों के अनुकूल खेलने की बात आती है, तो वह बेजोड़ है। सबीर मुख्य तौर पर अपने प्रो- लेवल गेमप्ले के लिए जाने जाते है।
SK SABIR GAMING यूट्यूब चैनल
SK सबीर बॉस ने अपने यूट्यूब चैनल SK SABIR GAMING की शुरुआत कुछ साल पहले 2017 में की थी, पर पहली विडियो को सितम्बर 2019 में अपलोड किया था। इस चैनल पर उनके 50.5 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राईबर है। उन्होंने तब से अब तक लगभग 472 विडियो अपलोड किए है, और इन विडियो पर 24,71,46,058 व्यूज मिले है- https://www.youtube.com/channel/UCN74s7N4DW1jVF62JrC2_-g
वह अपने SK SABIR GAMING यूट्यूब चैनल पर ज्यादातर विडियो फ्री फायर गेम पर बनाते है। फ्री फायर गेम के गेमप्ले और इवेंट के बारे सभी विवरण को अपने सब्सक्राईबर के साथ शेयर करने के लिए विडियो अपलोड करना शुरू किए थे।
फ्री फायर मैक्स ID
SK Sabir बॉस की फ्री फायर मैक्स ID है- 55479535। कंटेंट क्रिएटर को बैटल रॉयल और क्लैश स्क्वाड गेम मोड दोनों में “हेरोइक” रैंक दिया गया है।
गरेना फ्री फायर गेम
गरेना फ्री फायर एक बैटल रॉयल गेम है, जिसे गरेना द्वारा तैयार और प्रकाशित किया गया था। 2019 में यह सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेम बन गया था। मुल फ्री फायर गेम को भारतीय सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर देने पर उच्च ग्राफिक और बेहतर अपडेट के साथ पिछले साल “फायर फायर मैक्स” लाया गया।
निष्कर्ष
भारतीय SK Sabir बॉस फेसबुक, ट्विटर और इन्स्टाग्राम सहित कई सोशल साईट पर सक्रीय है क्योंकि वह एक सोशल एडिक्ट है और अपने प्रशंसको के साथ बात- चित करना पसंद करते है। अगर आप भी सबीर बड़े फैन है और उनके बारे में और अधिक जानना चाहते है, तो उन्हें उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलो कर सकते है।