इस गेम का 3.5 अपडेट आधिकारिक तौर पर प्लेयर्स के लिए 01 मार्च, 2023 को जारी कर दिया जाएगा
Genshin Impact का नवीनतम अपडेट 3.5 जल्द ही अथार्त 01 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा, जिसमे बहुत सारे नए कंटेंट, नए इवेंट्स, नए हथियार आदि शामिल है। इसकी जानकारी गेम के डेवलपर द्वारा उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी गयी, जिसमे इसमे शामिल होने वाले सारे इवेंट्स – विंडब्लुम का ब्रीथ, विब्रो-क्रिस्टल वेरिफिकेशन आदि शामिल है। इस नए अपडेट का साइज़ 2 GB से 7 GB तक हो सकता है, इतना ही नही इस अपडेट का प्री-इंस्टालेशन फीचर भी गेम में जोड़ दिया गया है।
इसमें कौन-कौन से इवेंट्स शामिल होने वाले है?
- औरिक ब्लेज़:-यह वर्शन के अपडेट के बाद से ही शुरू हो जाएगा और 21 मार्च 17.59 बजे तक रहेगा तथा इसमें 5 स्टार, 4 स्टार और अन्य कैरेक्टर को जीतने का मौक पा सकते है।
- ट्वाईलाईट आरबाइटर:- यह वर्शन के अपडेट के बाद से ही शुरू हो जाएगा और 21 मार्च 17.59 बजे तक रहेगा, इसमें प्लेयर्स 5 रेटेड, 4 रेटेड और अन्य कैरेक्टर को जीत सकते है।
- इपिटोम इनवोकेसन:- यह वर्शन के अपडेट के बाद से ही शुरू हो जाएगा और 21 मार्च 17.59 बजे तक रहेगा तथा इस इवेंट में प्लेयर्स को 5 रेटेड, 4 रेटेड और भी अन्य विपन पाने का मौका मिल सकता है।
- विंडब्लूम का ब्रीथ:- इसका गेम-प्ले का समय 03 मार्च को 10 बजे से शुरू होकर 20 मार्च 03:59 तक रहेगा। इसका इवेंट शॉप का समय 03 मार्च को 10 बजे से शुरू होकर 27 मार्च 03:59 तक रहेगा। इसे अनलॉक करने के लिए प्लेयर्स का एडवेंचर रैंक 18 या उससे अधिक होना होगा और साथ ही अर्चन क्वेस्ट “ सोंग ऑफ द ड्रैगन एंड फ्रीडम” को भी पूरा करना होगा
- विब्रो-क्रिस्टल वेरिफिकेशन:- यह 14 मार्च को 10 बजे से शुरू होकर 27 मार्च 03:59 तक चलेगा तथा इसे अनलॉक करने के लिए प्लेयर्स का एडवेंचर रैंक 28 या उससे अधिक होना होगा और इसके साथ उन्हें अर्चन क्वेस्ट “राइट ऑफ पर्टिंग: भी पूरा करना होगा।
- अर्चन क्वेस्ट :- यह नए अपडेट के बाद ही जारी हो जाएगा तथा इसे अनलॉक करने के लिए प्लेयर्स का एडवेंचर रैंक 35 या उससे अधिक होना होगा और साथ ही अर्चन क्वेस्ट को भी पूरा करना होगा।
- स्टोरी क्वेस्ट :- यह भी नए अपडेट के बाद ही जारी हो जाएगा तथा इसे अनलॉक करने के लिए प्लेयर्स का एडवेंचर रैंक 40 या उससे अधिक होना होगा और साथ ही अर्चन क्वेस्ट को भी पूरा करना होगा।
यह अपडेट कब जारी किया जाएगा?
यह अपडेट कल बुधवार, 1 मार्च को जारी किया जाएगा। यह (GMT) समय के अनुसार 1 मार्च के सुबह 3:00 बजे, (CET) समय के अनुसार 1 मार्च के सुबह 4:00 बजे, (EST) समय के अनुसार 28 फरवरी रात को 10:00 बजे, (CST) समय के अनुसार 28 फरवरी रात को 9:00 बजे, (PST) समय के अनुसार 28 फरवरी शाम को 7:00 बजे, (AET) समय के अनुसार 1 मार्च दोपहर के 2:00 बजे, (NZST) अंसार समय के अनुसार 1 मार्च को शाम के 4:00 बजे और (JST) समय के अनुसार 1 मार्च को दोपहर के 12:00 बजे रिलीज किया जाएगा।
इसे कैसे डाउनलोड किया जा सकता है?
क्लाइंट लांचर की अनुमति लेने के बाद पीसी यूजर्स के लिए यह गेम खुद ही अपडेट हो जाएगा । लॉन्च के बगल में एक नया बटन, गेम प्री-इंस्टालेशन बटन जोड़ेगा। हालाँकि, Genshin Impact को अपडेट करने के लिए मोबाइल यूजर्स को अपने संबंधित एप-स्टोर पर जाना होगा और अपडेटेड वर्शन डाउनलोड करना होगा।
इस अपडेट का साइज़ क्या होने वाला है?
इस अपडेट का साइज़ पीसी पर खेल रहे प्लेयर्स के लिए लगभग 7 GB और मोबाइल पर खेल रहे प्लेयर्स के लिए लगभग 2 GB होगा। हालंकि, ऐसा तब होगा जब इस अपडेट में कोई वौइस् -ओवर- पैक नही होगा अन्यथा इसका साइज़ और भी अधिक हो सकता है।
निष्कर्ष
यदि आप भी इस गेम के प्रशंसक है और इस नए अपडेट को खेलने के लिए उत्सुक है, तो थोडा इन्तजार क्योंकि यह जल्द ही 01 मार्च को सभी के लिए जारी कर दिया जाएगा। कल 28 फ़रवरी को ही BGMI का नया अपडेट प्लेयर्स के जारी किया गया था, जिसमे नए कंटेंट, नए इवेंट्स शामिल थे।