Jaccob Whiteaker वर्तमान में नार्थ अमेरिकन टीम Cloud9 के सदस्य है
“Yay” वर्तमान में एक प्रोफेशनल अमेरिकन वैलोरेंट स्टार प्लेयर है, जिनका असल नाम Jaccob Whiteaker है। उनका जन्म 9 सितम्बर 1998 को हुआ था। 2014 में वह इस्पोर्ट्स इंडस्ट्री से जुड़े थे, और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत CS:GO से की थी पर 2020 में वह आखिरी बार यह गेम खेलते हुए नज़र आए क्योंकि उन्होंने इस गेम से रिटायरमेंट ले लिया था। वह पहले Cloud9 टीम के लिए काउंटर- स्ट्राइक: ग्लोबल ओफ्फेंसिव (CS:GO) खेला करते थे और अब वह उनके ही टीम के साथ वैलोरेंट गेम खेलते है। उन्हें वैलोरेंट फैन ‘El-Diablo’ के नाम से भी जानते है।
Yay के गेमिंग करियर की शुरुआत
23 वर्ष के Yay ने अपने गेमिंग करियर की शुरुआत 2014 में की थी, जब वह केवल 15 वर्ष के थे। उस समय वह काउंटर- स्ट्राइक: ग्लोबल ओफ्फेंसिव गेम के फैन थे और वही खेला करते थे। पर फिर 2020 में Yay ने अपना करियर Valorant गेम में स्विच किए और जल्द ही एक प्रो वैलोरेंट प्लेयर बन गए। वह वैलोरेंट गेम के अब तक कई टीमों के सदस्य रह चुके है, जैसे Andbox, Team Envy और OpTic Gaming.
Yay की उपलब्धियां
Yay को “वर्ल्डस 2022” में जाने वाले बेस्ट मिड लेनर्स में से एक माना जाता है। हाल ही में हुए “द गेम अवार्ड्स 2022” में उन्हें “इस्पोर्ट्स पीसी प्लेयर ऑफ़ द ईयर” का अवार्ड दिया गया था, जो अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। Cloud9 वैलोरेंट स्टार ने इस अवार्ड को ऑप्टिक गेमिंग के नाम से पाया था, क्योंकि Cloud9 से पहले वह ऑप्टिक गेमिंग के सदस्य थे।
टूर्नामेंट उपलब्धियां
दिसम्बर, 2022 में Red Bull Home Ground #3 में उनकी टीम दूसरे स्थान पर रही थी। इससे पहले सितम्बर, 2022 के Valorant Champions 2022 में भी टीम दूसरे स्थान पर थी। जुलाई 2022 को हुए VCT 2022: Stage 2 Masters- Copenhagen में टीम को तीसरा स्थान हासिल हुआ था। जून 2022 में VCT 2022: North American Stage 2 Challengers में दूसरे स्थान पर रही थी।
निष्कर्ष
Yay ने इस तरह काउंटर- स्ट्राइक: ग्लोबल ओफ्फेंसिव के बाद वैलोरेंट की दुनिया में भी अपनी एक ख़ास जगह बनायीं है। अगर आप भी उनके फैन है और उनके गेम्स को खेलते हुए देखना चाहते है, तो उनके ट्विटर पर फॉलो कर सकते है। वैलोरेंट गेम के टूर्नामेंट पर हमारे पुराने आर्टिकल देखे- VCT LOCK//IN में क्लाउड9 ने पेपर रेक्स को हराकर राउंड ऑफ़ 16 में जगह बनाई