कल 28 फ़रवरी, 2023 को उन्होंने अपने आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर BGMI गेम-प्ले की लाइव स्ट्रीमिंग की
Godlike के ओनर “चेतन चंदगुडे”, जो कि एक भारतीय प्रोफेशनल ई-स्पोर्ट्स प्लेयर होने के साथ -साथ PUBG मोबाइल स्ट्रीमर, गेमिंग क्रिएटर और सोशल मीडियल इन्फ्लुनेसर है। वह अपने यू-ट्यूब चैनल “Kronten Gaming” पर लाइव स्ट्रीम करने के लिए काफी प्रसिद्ध है तथा उन्होंने पहली बार साल 2018 में अपना पहला लाइव स्ट्रीमिंग विडियो अपने चैनल पर अपलोड किया था, जिसके बाद वह लगभग दिन में दो बार स्ट्रीमिंग करने लग गए और जल्द ही भारत के जाने- माने यू-ट्यूब स्ट्रीमर बन गए। परन्तु उन्होंने अचानक से लाइव-स्ट्रीमिंग करना बंद कर दिया और कल 28 फ़रवरी, 2023 को लगभग चार साल बाद उन्होंने अपने चैनल पर लाइव-स्ट्रीमिंग का विडियो अपलोड कर स्ट्रीमिंग की दुनिया में वापसी की।
इससे सम्बंधित अधिक जानकारी
आज से चार साल पहले 28 अक्टूबर, 2018 को उन्होंने PUBG गेम में आए अपडेट के बारे में लाइव-स्ट्रीमिंग की थी, जिसपर कुल 27.753 व्यूज और 1.4K लाइक्स आए थे। और चार साल के लम्बे समय के बाद, उन्होंने कल मंगलवार को BGMI लाइव गेम-प्ले का एक लाइव -स्ट्रीमिंग विडियो अपलोड किया, जिसपर उन्हें उनके प्रशंसको का पूरा समर्थन मिला तथा इसपर 195.190 व्यूज और 22K लाइक्स आए।
Kronten एक स्ट्रीमर के रूप में
Kronten Gaming के नाम से ई-स्पोर्ट्स की दुनिया में प्रसिद्ध, इस प्लेयर का असली नाम चेतन चंदगुडे है तथा इनका जन्म भारत में स्थित पुणे शहर में एक मराठी परिवार में 08 मई, 1997 में हुआ था। उन्होंने अपनी यू-ट्यूब का सफर 26 फ़रवरी, 2018 को शुरू किया था और उन्होंने पहली बार अपने यू-ट्यूब चैनेल -”Kronten Gaming” पर PUBG मोबाइल को स्ट्रीम किया था। उसके बाद से उन्होंने लगभग रोजाना स्ट्रीम करना शुरू कर दिया और कुछ ही समय में उनका चैनल लोकप्रिय चैनलों में से एक बन गया। अभी वर्तमान में उनके चैनल पर 2.08 मिलियन सब्सक्राइबर हो चुके है तथा उनके विडियोज पर 274,082,482 व्यूज आ चुके है।
Kronten एक प्लेयर के रूप में
चेतन चंदगुडे एक मोबाइल प्लेयर होने के साथ-साथ एमुलेट प्लेयर भी है। इतना ही नही वह Godlike के ओनर भी है और वह PUBG के जाने माने प्लेयर रह चुके है। उन्हें बचपन से ही गेमिंग काफी पसंद थी और वह इसे हमेशा से अपना करियर बनाना चाहते थे। वह इसके अलावा GTA, काउंटर-स्ट्राइक, अमंगअस जैसे कई गेम भी खेल चुके है। उनकी वार्षिक आय लगभग 30 से 40 लाख है।
निष्कर्ष
उन्होंने चार साल बाद स्ट्रीमिंग की हालाँकि, उन्होंने इन चारा सालो तक लाइव-स्ट्रीमिंग क्यों नही कि इसकी कोई खासा जानकारी नही मिल पाई है। अभी हाल ही में BGMI का नया अपडेट प्लेयर्स के लिए जारी किया गया था।