कल18 मार्च को टीम Gods Reign ने अपने ऑफिसियल अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर इस बात की जानकारी दी
Gods Reign में अभिषेक बजाज उर्फ़ “GodspeedxD” हेड कोच के तौर पर शमिल होने वाले है, जो आगे होने वाले वेलोरेंट डिवीजन 2023 के लिए टीम को कोच करेंगे। इस बात की जानकारी टीम ने कल 18 मार्च को अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर दिया, जिसमे उन्होंने अभिषेक बजाज का टीम में स्वागत किया। इस पर अभिषेक बजाज ने रिट्विट कर Gods Reign में शामिल होने पर ख़ुशी जताई और कहा यह समय काम पर लगने का है। वह एक भारतीय कोच है, जो इससे पहले ब्लीड ई-स्पोर्ट्स के भी कोच रह चुके है। अभी हाल ही में वेलोरेंट ने VCL लीग स्टेज के लिए अपने इनवाइटटेड टीम को रिविल किया था।
अभिषेक बजाज उर्फ़ “GodspeedxD” के बारे में
अभिषेक बजाज जिन्हें ई-स्पोर्ट्स की दुनिया में GodspeedxD के नाम से जाना जाता है, वह 30 वर्षीय इंडियन कोच है, जो पहले ब्लीड ई-स्पोर्ट्स टीम के लिए एसिसटेंट कोच और मुख्य कोच के रूप में भी कार्य कर चुके है। अभी वर्तमान में वह टीम Gods Reign के लिए मुख्य कोच के रूप में काम कर रहे है तथा उन्होंने इस बात पर खुशी जताते हुए अपने ऑफिसियल अकाउंट पर रिट्विट पोस्ट अपलोड किया।
Gods Reign के बारे में
Gods Reign एक प्रोफेशनल गेमिंग और इंटरटेनमेंट कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर भारत के बेंगलोर में है। इन्हें इनके चैंपियनशिप टीमो और अभिनव गेमिंग शैली के लिए जाना जाता है। यह वर्तमान में इनवाइटेड टीम के रुप में वेलोरेंट चैलेंजर्स 2023 लीग स्टेज में शामिल हुए थे, जिसमे हिस्सा लेने वाले मुख्य रोस्टर- विभोर, एम्बर, होक्स, tixx और ऑटम शामिल है।
निष्कर्ष
GodspeedxD काफी अनुभवी कोच है और उनका यह अनुभव टीम Gods Reign के सदस्यों पर क्या प्रभाव डालता है यह आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।