अपने लिंकेडिंन के ऑफिसियल अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर इको-विलेज ने Krafton इंडिया को धनयवाद जताया
गोवर्धन इको-विलेज, जो कि एक मॉडल फार्म कम्युनिटी और रिट्रीट सेंटर है, उन्होंने Krafton इंडिया को उनके द्वारा उठाए गए कदम के लिए धन्यवाद जताया। क्राफ्टन इंडिया ने हाल ही में इको-विलेज के इंटरवेसन के आत्मनिर्भर पालघर में अपना योगदान दिया और गरीबो की मदद की। गोवर्धन इको-विलेज ने अपने लिंकेडिंन अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर क्राफ्टन द्वारा उठाया गए इस कदम की तारीफ़ की और कहा कि उनके द्वारा उठाया गया यह कदम अंडरप्रिविलेज को ससक्त बनाने और उन्हें शिक्षित करने के उनके मकसद को और मजबूत करेगा। अभी हाल ही में क्राफ्टन इंडिया और भारतीय सरकार के बीच एक बैठक हुआ.था, जिसके बाद BGMI को सिमित समय के लिए अनबैन करने का फैसला लिया गया।

इससे सम्बंधित अधिक जानकारी
पालघर, भारत के महाराष्ट्र स्टेट के कोंकण डिवीजन में स्थित एक शहर है, वहाँ के अंडर-प्रिवीलेज लोगो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्राफ्टन इंडिया ने अपना योगदान दिया। इस किए गए नेक कार्य के लिए गोवर्धन-इको विलेज ने उनकी प्रशंसा की।
Krafton द्वारा लिए गए इस कदम का मुख्य मकसद -ऐसे लोग जो जिंदगी में पढ़ाई, विकास, अजीविका और स्वास्थ्य में पिछड़े रह जाते है, उनकी मदद करना है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
गोवर्धन इको-विलेज के बारे में
गोवर्धन इको-विलेज एक मॉडल फार्म कम्युनिटी और रिट्रीट सेंटर है, जो स्पिरिचुअल इकोलॉजी पर महत्व देता है। यह 100 एकड़ में फैला हुआ एक परियोजना है, जिसका मुख्य मकसद योगा, आयुर्वेद और ध्यान के जारिए बदलाव लाना है।
Krafton इंडिया के बारे में
यह साउथ-कोरिया में स्थित एक गेम डेवलोपिंग कंपनी है, जो अभिनव और आकर्षक मनोरंजन अनुभव बनाने के लिए जानी जाती है। इस कंपनी में कई गेमिंग स्टूडियो जैसे- PUBG स्टूडियोज, ब्लूहोल स्टूडियो, स्ट्राइकिंग डिस्टेंस स्टूडियो आदि शामिल है।
निष्कर्ष
Krafton इंडिया ने आत्मनिर्भर पालघर में अपना योगदान दिया और गरीबो की मदद की। यह क्राफ्टन द्वारा लिया गया काफी सराहनीय कदम है अभी हाल ही में हसनअबी ने भी कुत्ते के गोद लेने के फीस का भुगतान कर एक नेक काम किया, जिसकी तारीफ़ उनकी प्रशंसको ने की।