“Kronten” के जन्मदिन के अवसर पर आज का यह आर्टिकल उनके बारे में
GodLike के ओनर चेतन चंदगुडे, जो भारत के एक प्रोफेशनल ई-स्पोर्ट्स प्लेयर होने के साथ-साथ PUBG मोबाइल स्ट्रीमर, गेमिंग क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लूनसर है, उनका जन्म आज ही के दिन अथार्त 04 मार्च को हुआ था। वह अपने यू-ट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग करने के लिए काफी प्रसिद्ध है, उनके चैनल पर अब तक 2.08 मिलियन सब्सक्राइबर हो चुके है तथा उनके विडियोज पर 274,082,482 व्यूज आ चुके है। GodLike के ओनर तथा टीम Godlike के ई-स्पोर्ट्स प्लेयर, Kronten का आज जन्मदिन है और उनके जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारी बाधईयाँ।
चेतन चंदगुडे के अर्ली लाइफ के बारे में
उन्होंने अपना बचपन अपने जन्म स्थान पुणे, महाराष्ट्र में अपने परिवार के साथ बिताया। वह कम उम्र से ही बहुत विनर्म और शांत थे और खेल और विडियो गेम में काफी रूचि रखते थे और वह इसे हमेशा से अपना करियर बनाना चाहते थे। चेतन चंदगुडे ने अपनी अपनी स्कूली शिक्षा और कॉलेज पुणे विश्वविधालय से पूरी की, उन्होंने BBA की उच्चतम डिग्री हासिल की है।
उनका यहाँ तक का सफ़र
Kronten ने अपने करियर की शुरुआत 2010-2011 में एक ई-स्पोर्ट्स प्लेयर के रूप में की थी। दूसरों की तरह उन्हें भी ई-स्पोर्ट्स, विडियो गेम खेलने का काफी शौक है। बचपन से ही वह ई-स्पोर्ट्स की दुनिया से जुड़े हुए है, परन्तु, उन्होंने PUBG मोबाइल आने के बाद 2018 में एक प्रोफेशनल ई-स्पोर्ट्स प्लेयर के रुप में अपने गेमिंग करियर की शुरुआत की।
PUBG मोबाइल आने से पहले उन्होंने क्लैश ऑफ क्लांस मोबाइल गेम भी खेला था। उस समय यह गेम गेमिंग दुनिया में बेहद लोकप्रिय था। उन्होंने क्लैश ऑफ Kronten के नाम से एक यू-ट्यूब चैनल भी बनाया था, जहाँ उन्होंने इस गेम से सम्बंधित विडियो बनाए और अपलोड किए, जिसपर धीरे-धीरे सब्सक्राइबर और व्यूज बढ़ने लग गए।
इसके बाद उन्होंने PUBG पीसी खेलना शुरू कर दिया तथा उन्होंने PUBG पीसी के साथ GTA मिनी मलेशिया जैसे कई पीसी गेम भी खेले और फिर उन्होंने इसके ऊपर विडियो बनाए और लाइव स्ट्रीमिंग करना शुरू किया और कुछ इस तरह उनके ई-स्पोर्ट्स करियर की शुरुआत हुई।
उन्होंने अब तक क्या-क्या हासिल किया?
उन्होंने 2021 में वर ऑफ पीस के पहले सप्ताह में पहला स्थान हासिल किया तथा 2021 में द लॉन्च पार्टी जो कि एक शो मैच था, उसमे दूसरा स्थान हासिल किया। वह गेमिंग कम्युनिटी में सबसे शीर्ष ई-स्पोर्ट्स प्लेयर्स में से एक है।
वह PMCO 2020 के विजेता भी रह चुके है, उन्होंने पहली बार यू-ट्यूब के तरफ से सिल्वर बटन जीता था, उसके बाद उन्होंने गोल्डन प्ले बटन भी जीता। वह PUBG मोबाइल स्टार चैलेंज को भी जीत चुके है। इसके अलावा वह PUBG मोबाइल कैंपस चैंपियनशिप सीरीज के भी हिस्सा रह चुके है। GodLike टीम ने PUBG मोबाइल वर्ल्ड लीग के लिए भी क्वालीफाई किया।
निष्कर्ष
GodLike के ओनर “Kronten” को एक बार वापस से उनके जन्मदिन की ढेर साड़ी बधाईया, आशा करते है कि वह आने वाले समय में और बुलंदियों को छुएंगे। अब हाल ही में लगभग 4 साल बाद Kronten ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग की थी।