कुछ जाने-माने प्रो प्लेयर्स- स्काउट, एकोप, अल्ट्रोन, अमन, ऐश और स्पेरो ने इस गेम के भारत में वापस आने की खबर पर अपने विचार व्यक्त किए
भारत सरकार द्वारा पिछले साल क्राफ्टन द्वारा निर्मित मशहुर बैटल रॉयल गेम “BGMI” को बैन कर दिया गया था, जिसका मुख्य कारण राष्ट्रीय सुरक्षा और हिंसा को बताया गया था। इसके बैन हो जाने के बाद इस गेम के वापसी की संभावना के बारे में अटकले और अफवाहे चल रही थी और अभी हाल के एक अफवाह के अनुसार इस गेम को बहुत जल्द अप्रैल में सिमित समय के लिए कुछ बदलावों के साथ अनबैन करने की खबर सामने आई थी। हालाँकि, इस खेल से सम्बंधित किसी भी बात पर क्राफ्टन ने अपनी पुष्टि नही दी है पर इस गेम के कुछ प्रो प्लेयर्स सामने आए और उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा इस पर अपने विचार व्यक्त किए। इन प्रो प्लेयर्स में तनामी सिंह उर्फ़ “स्काउट”, अंकित शुक्ला उर्फ़ “एकोप”, हेमंत सेठी उर्फ़ “अल्ट्रोन”, अमन जैन उर्फ़ “अमन”, आशीष भटनागर उर्फ़ “ऐश” और पियूष बाथला उर्फ़ “स्पेरो” शामिल है।
BGMI इंडिया में वापस आने के खबर पर स्काउट का क्या कहना है?
इन्स्टाग्राम पर लाइव आकर टीमस्पार्क के ओनर और प्रोफेशनल प्लेयर तानामी सिंह उर्फ़ “स्काउट” ने कहा कि कुछ अच्छी खबरे आ रही है और अच्छे पुराने वाइब्स भी जल्द ही लौट आएंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि चीजे बहुत ही पॉजिटिव दिख रही है और साल 2023 सभी के लिए अच्छा होने जा रहा है। हालाँकि, उन्होंने स्पष्ट रुप से BGMI का नाम नही लिया, परन्तु उनके प्रशंसको ने अनुमान लगाया कि वह BGMI के बारे में ही बात कर रहे थे।
BGMI इंडिया में वापस आने के खबर पर एकोप का क्या कहना है?
एक लाइव-स्ट्रीम के दौरान औरंगुटान गेमिंग के प्रोफेशनल BGMI प्लेयर अंकित शुक्ला उर्फ़ “एकोप” ने कहा कि BGMI लॉन्च पार्टी इवेंट अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। जिससे प्रशंसको ने अंदाजा लगाया कि उन्हें इस गेम के भारत में वापस आने के खबर पर पूरा भरोसा है।
BGMI इंडिया में वापस आने के खबर पर अल्ट्रोन का क्या कहना है?
टीमस्पार्क के पूर्व BGMI प्रोफेशनल प्लेयर हेमंत सेठी उर्फ़ “अल्ट्रोन” ने कहा कि खेल के वापसी को लेकर बहुत सारी झूठी खबरे फैल रही है तथा उन्होंने दर्शको पर ऐसी अफवाहों पर विश्वास करने के प्रति आगह किया और उन्होंने विश्वाश व्यक्त किया कि यह गेम जल्द ही अप्रैल के मध्य में वापस आ जाएगा।
BGMI इंडिया में वापस आने के खबर पर अमन का क्या कहना है?
टीम सोल के कोच अमन जैन उर्फ़ “अमन” ने लगभग दो साल के अंतराल के बाद यह गेम खेलना फिर से शुरू किया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि गेम जल्द ही वापसी करेगा लेकिन तारीख का खुलासा नही किया गया।

BGMI इंडिया में वापस आने के खबर पर ऐश का क्या कहना है?
एक इन्स्टाग्राम के स्टोरी के द्वारा आरंगुटान गेमिंग के प्रोफेशनल BGMI प्लेयर आशीष भटनागर उर्फ़ “ऐश” ने कहा कि उनके पास इस गेम की वापसी के तारीख की कोई जानकरी नही है, हालाँकि, उन्होंने अपने दर्शको को यह भी भरोसा दिलाया कि यह गेम जल्द ही वापस लौट सकता है।
BGMI इंडिया में वापस आने के खबर पर स्पेरो का क्या कहना है?
इस पर पीयूष बाथला उर्फ़ “स्पेरो” ने कहा कि उन्हें इस गेम के वापसी की तारीख का उन्हें कोई अंदाजा नही है और वह इसके वापसी के खबर को लेकर काफी पॉजिटिव नज़र आए।
निष्कर्ष
अफवाहो के अनुसार यह गेम इस महीने के मध्य तक वापस आ सकता है, अगर यह अफवाह सच साबित होती है, तो यह प्लेयर्स के लिए इससे अच्छी खबर और क्या हो सकती है। यादि आप भी इस गेम के प्लेयर है और इसके वापसी का इन्तजार कर रहे है, तो तैयार हो जाए क्योंकि कुछ अफवाहो के अनुसार यह गेम जल्द ही रिलीज़ होने वाला है।