14 मार्च को टूर्नामेंट का पहला सप्ताह समाप्त हुआ
रायट गेम्स द्वारा आयोजित LEC Spring 2023 (League of Legends EMEA Championship Spring 2023), LEC बैनर के साथ दसवां यूरोपियन लीग ऑफ़ लेजेंड्स है और इस टूर्नामेंट मे LEC टाइटल के लिए 10 टीमें एक दूसरे से कम्पिट कर रही है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत कुछ दिन पहले, 11 मार्च को हुई थी, जो 17 अप्रैल को समाप्त होगा। इससे जुड़ी आर्टिकल को आप यहाँ देख सकते है- LEC Spring 2023 आज से शुरू हो रहा है
इस टूर्नामेंट मे 3 स्टेज खेले जाने है, जो है रेगुलर सीजन, ग्रुप स्टेज और प्लेऑफ। वर्तमान में पहला स्टेज- रेगुलर सीजन चल रहा है, जिसका पहला समाप्त हुआ और अब तक के स्टैंडिंग की बात करे तो SK Gaming 3-0 स्कोर से पहले स्थान पर है, उनके बाद Team Vitality 3-0 स्कोर के साथ दूसरे स्थान और Astralis 2-1 स्कोर से तीसरे स्थान पर है।
मैच रिकैप
11 मार्च को इस टूर्नामेंट का पहला दिन खेला गया, जिसमे 2 मैच हुए-
मैच | फेस-ऑफ टीम | विजेता |
पहला मैच | Excel और Fnatic | Excel |
दूसरा मैच | Team BDS और SK Gaming | SK Gaming |
12 मार्च को टूर्नामेंट का दूसरा दिन था, जिसमे 5 मैच खेले गए-
मैच | फेस-ऑफ टीम | विजेता |
पहला मैच | Team Vitality और MAD Lions | Team Vitality |
दूसरा मैच | Astralis और KOI | Astralis |
तीसरा मैच | G2 Esports और Team Heretics | G2 Esports |
चौथा मैच | MAD Lions और Team BDS | Team BDS |
पांचवा मैच | Excel और Team Vitality | Team Vitality |
13 मार्च को टूर्नामेंट का तीसरा दिन था, जिसमे 5 मैच खेले गए-
मैच | फेस-ऑफ टीम | विजेता |
पहला मैच | Fnatic और SK Gaming | SK Gaming |
दूसरा मैच | G2 Esports और Astralis | Astralis |
तीसरा मैच | Team Heretics और KOI | KOI |
चौथा मैच | SK Gaming और Astralis | SK Gaming |
पांचवा मैच | Team BDS और Team Heretics | Team BDS |
14 मार्च को टूर्नामेंट का चौथा यानी आखिरी दिन था, जिसमे 3 मैच खेले गए-
मैच | फेस-ऑफ टीम | विजेता |
पहला मैच | KOl और MAD Lions | MAD Lions |
दूसरा मैच | G2 Esports और Excel | G2 Esports |
तीसरा मैच | Team Vitality और Fnatic | Team Vitality |
इसी के साथ LEC Spring 2023 का पहला सप्ताह समाप्त हुआ। अब तक हुए इन मैचो में जिन टॉप 5 प्लेयर्स ने अपना सबसे शानदार प्रदर्शन दिया, उनके नाम है-
- Crownie (Team BDS)
- Hans Sama (G2 Esports)
- Elyoya (MAD Lions)
- Irrelevant (SK Gaming)
- Kobbe (Astralis)
निष्कर्ष
रेगुलर सीजन के पहले सप्ताह की समाप्ति के बाद दूसरे सप्ताह की शुरुआत 18 मार्च से होगी, जो 21 मार्च को समाप्त होगा। इसके बाद तीसरा सप्ताह 25 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा। आप इसके मैच को ट्विच पर उपस्थित इसके ऑफिसियल LEC चैनल पर लाइव देख सकते है। इस स्प्रिंग स्प्लिट के ग्रैंड फाइनल तक के सफ़र को देखने के लिए अवश्य आप सभी बहुत उत्साहित होंगे विंटर स्प्लिट के हमारे आर्टिकल देखे- LEC विंटर 2023 से ग्रुप स्टेज के ओपनिंग मैच रिकैप