गेम का क्लाउड वर्शन अब निन्टेनडो स्विच पर कुछ दिनों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा
निन्टेनडो स्विच प्लेयर्स के लिए बुरी खबर है, क्योंकि आपका पसंदीदा गेम Marvel’s Guardians of the Galaxy: क्लाउड वर्शन को कल 27 फरवरी, 2023 को रात 10:59 बजे (IST) से अस्थायी रूप से हटाया गया। गेम के डेवलपर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गेम को निन्टेनडो ईशॉप से अस्थायी रूप से हटाने की घोषणा की, परन्तु साथ में यह भी बताया कि कोई चिंता की बात नहीं है क्योंकि बहुत जल्द इसे फिर से स्टोर पर उपलब्ध कर दिया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि यदि आप पहले से ही गेम को डाउनलोड कर रखे है, तो आप खेलना जारी रख सकेंगे। हालांकि यदि आपने गेम को डिलीट कर दिया है, तो उन्होंने सलाह दी थी कि आप इसे हटने से पहले पुन: डाउनलोड करे और यह सुनिश्चित करने के लिए संग्रह करे कि आप अभी भी इसे एक्सेस कर सके ताकि गेम के हटने के बाद भी वे खेल सके।
साथ ही उन्होंने इस प्रक्रिया के दौरान अपने फैन्स के समझने और सब्र रखने के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें आगे के अपडेट के लिए उनके सोशल चैनल पर नजर रखने को कहा।
गेम को स्टोर से हटाने की वजह
डेवलपर ने बताया कि गेम के हटाने की वजह प्रकाशको में बदलाव है। लॉन्च के समय इस गेम को स्क्वायर एनिक्स द्वारा प्रकाशित किया गया था लेकिन एम्ब्रेसर ग्रुप द्वारा डेवलपर के अधिग्रहण के कारण अब फरवरी 2023 में गेम का प्रकाशन Eidos-Montreal को ट्रान्सफर किया गया। इस बदलाव के साथ गेम में कई सुधार भी किये जा रहे है। इस गेम को फिर से सुविधाजनक रूप से वापस लाने के उद्देश से स्टोर से हटाया गया।
गेम पुनः उपलब्ध कब होगा
इस गेम को फिर से निन्टेनडो ईशॉप पर Eidos Interactive कारपोरेशन द्वारा 1 अप्रैल, 2023 तक उपलब्ध कर दिया जाएगा। आपके पास Marvel’s Guardians of the Galaxy: क्लाउड वर्शन को खरीदने के लिए कल रात 10:59 EST तक का समय था पर आपने इसे डाउनलोड नहीं किया है तो आपको 1 अप्रैल 2023 तक का इंतजार करना होगा।
गेम के बारे में जानकारी
Marvel’s Guardians of the Galaxy एक 2021 एक्शन- एडवेंचर गेम है, जिसे Eidos-Montreal द्वारा विकसित किया गया है। मार्वल कॉमिक्स सुपरहीरो टीम गार्डियन्स ऑफ़ द गैलेक्सी पर आधारित गेम को प्लेस्टेशन 4, प्लेस्टेशन 5, विंडोज, Xbox One, Xbox सीरीज X/S और निन्टेनडो स्विच के लिए 26 अक्टूबर 2021 को क्लाउड स्ट्रीमिंग के माध्यम से रिलीज़ किया गया था।
निष्कर्ष
गेम के प्रकाशक बदलाव की वजह से Marvel’s Guardians of the Galaxy: क्लाउड वर्शन को निन्टेनडो ईशॉप से अस्थायी रूप से हटाया गया और इसे बदलावों के साथ 1 अप्रैल 2023 को वापस लाया जाएगा।