गेम के डेवलपर मोजंग ने यू-ट्यूब विडियो के द्वारा जानकारी दी कि 1.20 अपडेट का ऑफिसियल नाम “ट्रेल्स एंड टेल्स” होगा
Minecraft गेम के डेवलपर मोजंग ने महीनो के इन्तजार के बाद आख़िरकार अपने लम्बे समय से प्रतीक्षित अपडेट 1.20 के ऑफिसियल नाम का खुलासा कर दिया। उन्होंने जानकरी दी कि इस नए अपडेट का नाम “ट्रेल्स एंड टेल्स” होगा तथा इस आ रहे नए अपडेट को प्लेयर्स को अर्ली एक्सेस के द्व्रारा खेल सकते है, जो बीटा पर उपलब्ध है। इसके द्वारा प्लेयर्स इस अपडेट को ऑफिसियल रिलीज़ से पहले आजमा सकते है। हालाँकि, अभी तक इस अपडेट के रिलीज़ कि तारीख की कोई आधिकारिक पुष्टि नही की गयी है। माइनक्राफ्ट के 1.20 के बारे में मोजंग ने अपनी नयी विडियो सीरीज जो हर महीने जारी किया जाता है, उसमे इस बारे में बताया गया है।
इससे सम्न्बंधित अधिक जानकारी
कई लोगो का मानना था कि इस अपडेट का नाम स्टोरीटेलिंग होगा, परन्तु सभी के अनुमानों पर विराम लगाते हुए गेम के डेवलपर ने आधिकारिक तौर पर यू-ट्यूब विडियो के माध्यम से माइनक्राफ्ट 1.20 अपडेट के नाम का खुलासा किया। अपडेट का नाम पुरातत्व, स्निफ्फ़र, ऊंट, क्रिएटिव आर्मर ट्रिमस और भी बहुत कुछ के साथ सभी नयी सुविधाओ को भी जोड़ता है। इसमें नए बयोम, नए ब्लाक, और भी बहुत कुछ शामिल है।
Minecraft गेम को पहली बार 2011 में रिलीज़ किया गया था, गेम को अपडेट करने के लिए मोजंग का समर्पण सहरानीय है। डेवलपर के अनुसार इस अपडेट का दिया गया नाम “ट्रेल्स एंड टेल्स” उस सफ़र का प्रतिनिधित्व करता है, जिस पर माइनक्राफ्ट ले जाता है, यह अपडेट गेम के लिए अब तक के सबसे बड़े अपडेट होने वादा करता है। इस 1.20 अपडेट में पुरातत्व के अलावा प्लेयर्स को दुनिया का पता लगाने के तरीके को बदलने का भी वादा किया गया है। इसके अलावा इसमें चेरी ब्लॉसम बयोम, आर्मर ट्रिमिंग और अन्य छोटी विशेषताओ के साथ कई नए मोब भी शामिल होने जा रहे है।
गेम के बारे में
Minecraft गेम एक सैंडबॉक्स गेम है, जिसे मोजंग स्टूडियो द्वारा विकसित किया गया है। इस गेम को पहली बार 18 नवम्बर 2011 को लॉन्च किया गया था। यह गेम निंटेंडो स्विच, विंडोज, प्ले-स्टेशन कंसोल आदि पर उपलब्ध है। इस गेम के मॉड सिंगल -प्लेयर के साथ-साथ मल्टी-प्लेयर भी है।
निष्कर्ष
अभी तक इस अपडेट के रिलीज़ के तारीख की कोई पुष्टि नही की गयी है, उन्होंने अभी केवल इस अपडेट का नाम साझा किया है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभी भी इसके रिलीज़ में थोडा वक़्त है। इस अपडेट के अर्ली एक्सेस में प्लेयर्स ने एक बग का सामना किया था, जिसके कारण वह चेरी ब्लॉसम वुड से आग नही जला पा रहे थे।