कल 22 मार्च को सुबह 9.30 बजे से इस गेम का नया अपडेट डाउनलोड के लिए उपलब्ध किया गया
लम्बे समय के इन्तजार के बाद आख़िरकार गरेना Free Fire Max का नया अपडेट पैच OB39 को कल वुधवार की सुबह 9 बजे प्लेयर्स के लिए रिलीज़ किया गया था। इस नए अपडेट में प्लेयर्स के लिए बहुत कुछ नया लाया गया जिसमे मैप में बदलाव, नए कैरेक्टर, क्लैश स्क्वाड आदि शामिल है। इस अपडेट को प्लेयर्स गूगल प्ले-स्टोर या ऐप-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते है। इसमें नए क्वेस्ट, नए मॉड भी शमिल किए गए है, जो गेम को पहले से भी ज्यादा मजेदार और रोमांचक बनाते है। इसके गेम-प्ले जैसे गिरते समय फायर करना और कम लड़खड़ाना, मेली हथियार को इस्तेमाल करने के बाद स्प्रिंट मॉड पर लौटना आदि में भी बदलाव किये गए है। अभी हाल ही में Free Fire Max में बायोनिक वेगाबोंड और ग्लू वाल- टेक्नोजॉय को जारी किया गया था।
इस नए अपडेट में क्या-क्या होने वाला है?
करेक्टर और पेट सिस्टम में कुछ ख़ास बदलाव:-
- Free Fire Max गेम में किसी नए कैरेक्टर को अनलॉक करने में काफी समय लग जाता था परन्तु इस अपडेट के बाद प्लेयर्स गोल्ड के द्वारा तुरंत ही उसे अनलॉक कर सकेंगे। इसके साथ ही कैरेक्टर और पेट के पूरे कौशल और क्षमता के लिए उन्हें लेवल पर आश्रित होने की जरुरत नही है अथार्त अब पूरे कौशल और क्षमता की साथ अनलॉक किया जा सकेगा।
Alvaro कैरेक्टर के लिए नयी क्षमता
- Alvaro एक जाना-माना निष्क्रिय-क्षमता वाला कैरेक्टर है, जिसे गेम में 0B39 पैच के साथ अवेकेनेड वर्शन का अपडेट दिया गया है तथा इस कैरेक्टर के द्वारा प्लेयर्स गेम में ग्रेनेड को बहुत सारे हिस्सों में तोड़ सकते है।
- इतना ही नही गरेना Alvaro के अवेकनिंग क्षमता का जश्न मनाने के लिए Alvaro की थीम पर आधारित इवेंट को भी लाएंगे और साथ ही इसके कहानी पर एक मूवी को भी लॉन्च किया जाएगा।
नया करेक्टर “Orion”
- Orion एक ताकतवर कैरेक्टर है, जो अपने माता-पिता के मौत का बदला लेने के लिए निकला है। यह कैरेक्टर दिखने में काफी बेहतरिन है।
क्लैश स्क्वाड
- प्रोटेक्शन पॉइंट्स मैच पर अब और ज्यादा जोर देंगे, जैसे MVP और विन्निंग स्ट्रीक और अब प्लेयर्स के एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन पॉइंट्स स्टार्स में बदल जाएंगे, जिससे प्लेयर्स अब आसानी से रैंक-अप कर सकते है।
- अब क्लैश स्क्वाड मॉड प्लेयर्स में रोजाना Booyah के द्वारा एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन पॉइंट्स कमा सकते है।
बैटल रॉयल मैच
- अब हर बैटल रॉयल मैच में क्वेस्ट होगा, जो गेम खेल रहे सभी प्लेयर्स को दिखाई देगा, एलिमिनेशन राउंड से सिक्के खर्च करने तक गेम में मौजूद कुल 50 प्लेयर्स को अप्रत्यक्ष रुप से एक दूसरे का साथ देने के लिए रिवार्ड्स दिए जाएंगे।
- क्वेस्ट हर मैच में बदलते रहेंगे, क्वेस्ट के पूरा होने के आधार पर मैच के दौरान एक इवेंट भी आयोजित किया जाएगा।
मैप में बदलाव
- बरमूडा के मिल और पोचिनोक में बदलाव किए गए है, जो इसे पहले से भी ज्यादा मजेदार बनता है।
ट्रिपल वूल्व्स मॉड
- ट्रिपल वूल्व्स इस पैच का एक्सक्लूसिव छः पर्सन डुओ मॉड, जो प्लेयर्स को करो या मरो वाला बैटल का अनुभव करता है।
पेट स्मश मॉड
- यह एक नया मॉड है, जिसमे बर्ड-ऑय-व्यू है तथा प्लेयर्स को अपने पसंदीदा साथी के तौर पर लड़ने का मौका मिलेगा। हर एक पेट का एक अलग स्किल है, जो उन्हें अनोखा बनाता है।
नॉक-डाउन हुए दुश्मनों पर ऑटो-एम
- अब हथियार ज्यादातर जिन्दा दुश्मनो पर ही निशाना लगाएगा।
निष्कर्ष
अगर आपने अभी तक Free Fire Max गेम के इस नए अपडेट पैच को डाउनलोड नही किया, तो देर किस बात की आज ही करे और इसके नए अपडेटेड वर्शन का लुफ्त उठाए। इसे गूगल स्टोर या ऐप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।