इस गेम के आधिकारिक यू-ट्यूब अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर इसकी जानकारी दी गयी
“High on Life” विडियो गेम का एक छोटा सा टीजर गेम के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया, जिसमे घोषणा की गयी कि इस गेम में जल्द ही नया कंटेंट आने वाला है। इसके साथ ही इसमें जारी किये गए विडियो में “हाई ऑन नाइफ” शीर्षक को भी दिखाया गया। हालाँकि, आने वाले कंटेंट में क्या नया होंने वाला है और यह कब जारी किया जाएगा, इसकी कोई जानकरी नही दी गयी। कई प्रशंसको ने इस ट्विट के जवाब में लिखा कि आशा करते है कि यह एक नया DLC हो और वही ज्यादातर प्रशंसक इस नए अपडेट से काफी उत्साहित नज़र आए।
ट्विटर पर इस बारे में क्या जानकारी दी गयी?
जारी किए गए विडियो में आठ सेकंड का एक छोटा सा टीजर पोस्ट किया गया, जिसमे टाइटल “हाई-ऑन-नाइफ” लिखा हुआ था, जो देखने में खून जैसा प्रतीत हो रहा है। इसके अलावा इसमें एक कैप्शन जोड़ा गया है, जो बताता है कि इस गेम में जल्द ही नया कंटेंट आ रहा है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें जल्द ही नया अपडेट या DLC आ सकता है। इसके अलावा थीम को देखते हुए यह भी माना जा सकता है कि यह नया कंटेंट हॉरर आधारित भी हो सकता है। हालाँकि, इससे सम्बंधित कोई जानकरी अभी प्रशंसको से साझा नही की गयी है।
High on Life गेम के बारे में
यह एक कॉमेडिक फर्स्ट-पर्सन शूटर गेम है, जिसमे एक्शन एडवेंचर और मेट्रोइडवानिया तत्व शामिल है। इस गेम के डेवलपर और प्रकाशक स्कुंच गेम्स है। यह गेम पहली बार साल 2022 में जारी किया गया था तथा इस गेम का मॉड सिंगल-प्लेयर है। यह गेम वर्तमान में प्लेयर्स के लिए एक्सबॉक्स वन, एक्सबॉक्स सीरीज एक्स/एस और पीसी पर उपलब्ध है।
निष्कर्ष
High on Life गेम का यह नया कंटेंट कब तक जारी किया जाएगा, इसकी कोई जानकरी अभी तक साझा नही की गयी है परन्तु हम उम्मीद कर सकते है कि जल्द ही इससे सम्बंधित अधिक जानकरी हमे जल्द ही सुनने मिल सकती है। और यह कहना गलत नही होगा कि इसके नए कंटेंट को लेकर प्लेयर्स काफी उत्साहित है।