उन्होंने CS:GO गेम को BGMI की तुलना में कम लोकप्रिय बताया
हाल ही के एक लाइवस्ट्रीम में, भारतीय इस्पोर्ट्स कास्टर पियूष “स्पेरो” बाथला BGMI गेम की सस्पेंशन पर चर्चा कर रहे थे तभी उनके एक दर्शक ने उन्हें बताया कि CS:GO में बंदूके और आतंकवादी जैसे हिंसक तत्व होने के बावजूद, भारत सरकार ने इसके खिलाफ कोई कारवाई नहीं की। जबकि उन्होंने पबजी मोबाइल को बैन करने और BGMI को सस्पेंस करने में जरा भी देरी नहीं की। इसके जवाब में, उन्होंने कहा कि सरकार हर एक गेम पर नज़र नहीं रख सकती है और CS:GO गेम ने सरकार का ध्यान आकर्षित नहीं किया क्योंकि यह देश में BGMI गेम की तरह लोकप्रिय बनने में असफल रहा।
उन्होंने कहा कि BGMI ने अपने शिखर पर, क्रिकेट को छोड़कर देश में हर गेम आयोजन को पीछे छोड़ दिया है और यही कारण है कि इसने सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने गेम के लिए लाये गए विशाल प्राइज पूल और LAN इवेंट के साथ BGMI टूर्नामेंट पर भी प्रकाश डाला।
स्पेरो के बयान
इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि भारत में पबजी मोबाइल यानी BGMI कितना बड़ा गेम बन गया है। उन्होंने कहा, “क्या आप जानते है कि पबजी मोबाइल गेम कितना बड़ा गेम था? क्या आप जानते है BGMI कितना बड़ा गेम था? टीवी पर ब्रॉडकास्ट हो रहा था। यह हर गेम आयोजन को मात दे रहा था। इसके ऊपर केवल क्रिकेट था। BGMI गॉड बन गया था, स्पोर्टस में चला गया था। CS:GO कभी इतना बड़ा था ही नहीं। BGMI के 2-2 करोड़ के टूर्नामेंट आ रहे थे और सारे LAN इवेंट। BGMI का लेवल एक अलग ही चीज थी, वो आसमान तोड़ कर निकल गया था, यही वजह है कि इसे वापस जमीन पर लाया गया। जो ऐसी चीजे होती है और अगर सरकार को उनमे कुछ गलत लगता है, तो वह ऐसा करती है। यह हमारे अपने अच्छे के लिए ऐसा करते है।

निष्कर्ष
BGMI वाकई में बहुत ही कम समय में एक बड़ी उचाई पर पहुंच गया पर इसे लगभग पिछले 8 महीनो से भारतीय सरकार द्वारा स्टोर से हटा दिया गया है। इसके अलावा गेम के डेवलपर क्राफ्टन ने गेम की वापसी की स्थिति पर कोई पुष्टि नहीं की है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स BGMI गेम की वापसी की ओर इशारा करते है, पर जब तक क्राफ्टन खुद इस बात की पुष्टि नहीं करते, इन रिपोर्टो को सच नहीं माना जा सकता। यह देखना रोमांचक होगा कि सरकार कब तक गेम को सस्पेंस रखती है।