यह गेम अपने सर्वर को क्लाउड में माइग्रेट करके एक बड़ा बदलाव कर रहा है
माइग्रेशन को सुविधाजनक बनाने के लिए Star Wars: The Old Republic अपने कार्यक्षमता का टेस्ट करने के लिए AWS क्लाउड पर पूरी तरह से होस्ट किए गए सर्वर को लॉन्च कर रहा है। 3 अप्रैल से 18 अप्रैल तक, प्लेयर्स इसका टेस्ट करने में मदद करने के लिए अस्थायी Shae Vizla सर्वर पर खेल सकेंगे। SWTOR नए
क्लाउड होस्ट के साथ प्रदर्शन, कार्यक्षमता, दृश्य या कनेक्टिविटी के साथ किसी भी समस्या का पता लगाया जा सकेगा। यह आने वाला बदलाव The Old Republic के सर्विस के दूसरे दशक के लिए गेम को अपग्रेड और आधुनिक बनाने के चल रहे प्रयासों का एक हिस्सा है।
The Old Republic का 11 साल हाल ही में पूरा हुआ था, ओर इस अवसर पर एक ब्लॉग पोस्ट में पुष्टि की गयी थी कि इसके “पब्लिक टेस्ट सर्वर” के पुनरावृतियो को अमेज़न वेब सर्विस पर होस्ट किया गया था। अब The Old Republic ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि वह बहुत जल्द अपने सभी लाइव सर्वरों को AWS में माइग्रेट कर रहा है।
इस नए टेस्ट सर्वर से मिलने वाले लाभ
इस बदलाव से प्लेयर्स और डेवलपर्स दोनों को कई फायदे होंगे. यह टेक्नोलॉजी प्लेयर्स के परफॉरमेंस और कन्नेक्टीविटी में सुधार करेगी और SWTOR के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए अधिक कुशल बैकएंड मेंटेनेंस की अनुमति देगी। वर्तमान सर्वर को बनाये रखने के लिए उपयोग किए जाने वाले संसाधनों को गेम के अन्य पहलुओं पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए मुक्त किया जाएगा और The Old Republic ग्राफ़िक्स को बेहतर बनाने के लिए गेम में अधिक मॉडर्न टेक्नोलॉजी को एकीकृत करने में सक्षम होगा। यह वर्तमान में SWTOR खेलने में असमर्थ क्षेत्रो में गेमप्ले की पेशकश करने में भी सक्षम हो सकता है।
निष्कर्ष
Star Wars: The Old Republic के लिए यह बड़ा अपडेट अपने टेक्नोलॉजी पहलुओं में सुधार करने का सिर्फ एक तरीका है। SWTOR ने हाल ही में एक पैच में 64-बिट क्लाइंट पर स्विच किया था अब इस नए अपडेट ने इसे और भी अधिक आधुनिक स्तर पर ला दिया, जो गेम को एक साथ प्रदर्शन करने और पहले से बेहतर दिखने की अनुमति देगा।