CS:GO 2 के बारे में अफवाहे शुरू होने के बाद से वाल्व ने ट्विटर बैनर को कई बार अपडेट किया
कुछ घंटे पहले CS:GO के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट के बैनर को अपडेट किया गया था। जारी किए गए नए लोगो में CS:GO के शुरूआती अक्षर C और S के बीच क्लासिक काउंटर स्ट्राइक 1.6 का आइकॉन देखने को मिला। CS:GO 2 के बारे में अफवाहे शुरू होने के बाद से वाल्व ने ट्विटर बैनर को कई बार अपडेट किया,परन्तु कल का किया गया यह अपडेट अब तक के किए गए अपडेट में से काफी महत्वपूर्ण था। यह नया बैनर प्रशंसको के द्वारा लगाए जा रहे अनुमानो को और पक्का करता है कि जल्द ही आने वाले दिनों में इसके मूल गेम का ही एक नया अपडेटेड वर्शन Source 2 रिलीज़ किया जाएगा। हालाँकि, इस बात की कोई आधाकारिक पुष्टि अभी तक नही की गयी है। अभी हाल ही में Twistzz ने भी Source 2 के ऊपर चर्चा की थी।

वाल्व द्वारा CS:GO के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट के बैनर को अपडेट क्यों किया जा रहा है?
रिपोर्टर रिचर्ड लेविस के एक रिपोर्ट के अनुसार वाल्व इस साल CS:GO के लिए एक नया गेम Source 2 लॉन्च कर सकते है। अन्य सूत्रों से यह भी पता चला है कि इस गेम को विकसित कर लिया गया है तथा यह लॉन्च के लिए भी तैयार है। इतना ही नही कई प्रोफेशनल प्लेयर्स इस गेम का प्ले-टेस्ट भी कर चुके है।
तो कई प्लेयर्स अंदाजा लगा रहे है कि Source 2 जल्द ही रिलीज़ हो सकता है, और इसी वजह से CS:GO अपना ट्विटर बैनर बार-बार बदल रहे है।
Source 2 के बारे में
यह वाल्व द्वारा विकसित एक विडियो गेम है, जो असल में मूल गेम CS:GO का ही एक अपडेटेड वर्शन- CS:GO 2 है। इसमें मूल गेम से अधिक मैप, हथियार आदि देखने को मिल सकते है। यह गेम कब तक रिलीज़ किया जाएगा, इसकी कोई जानकारी अभी तक प्रशंसको से साझा नही की है।
निष्कर्ष
पिछले हफ्ते ही वाल्व ने काउंटर स्ट्राइक और CS2 के लिए एक नया ट्रेडमार्क जारी किया था। हालाँकि अभी तक यह निश्चित नही है कि यह जारी किया गया नया लोगो एक फाइनल लोगो होगा या नही, यह आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।