Maikelele एक रिटायर स्वीडिश प्रोफेशनल काउंटर- स्ट्राइक: ग्लोबल ओफ्फेंसिव प्लेयर है
Mikail Bill जिन्हें इस्पोर्ट्स की दुनिया में Maikelele के नाम से जाना जाता है, उनका जन्म 3 मई, 1991 को हुआ था। Maikelele एक रिटायर स्वीडिश प्रोफेशनल काउंटर- स्ट्राइक: ग्लोबल ओफ्फेंसिव प्लेयर है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2010 में की थी और अपने पूरे करियर जीवन में वह कई टीमो का हिस्सा रह चुके है।
टीम इतिहास
Maikelele 2010 में काउंटर स्ट्राइक गेम खेलने के लिए Begrip Gaming टीम का हिस्सा बने थे और उस समय उन्हें “Eskem” नाम से लोग जानते थे। इसके बाद वह अन्य टीमो जैसे icsu, wCrea, icsu, FroZeN HeLL GuardZ, decerto, 3DMAX, Cheese Steaks, CAI, Volt Gaming, Team Refuse का हिस्सा रह चुके है।
काउंटर- स्ट्राइक: ग्लोबल ओफ्फेंसिव गेम में उन्हें प्रसिद्धि तब मिली, जब वह अगस्त 2013 में Team Refuse से निकलकर LGB eSports का हिस्सा बने थे। यह उनके करियर का प्रमुख मोड़ था। 2 फरवरी 2014 को वह LGB eSports से अलग हो गए और मार्च 2014 को SK Gaming से जुड़ गए थे। फिर मई के महीने में SK Gaming ने अपने रोस्टर में बदलाव किए और उन्हें टीम से बाहर किया गया।
Maikelele और अन्य एक्स- SK Gaming प्लेयर्स मिलकर एक नए टीम की शुरुआत की, जो है ESG. इसी समय उन्होंने अपना नाम Eskem से बदलकर Maikelele रखा। इसके बाद कई दूसरे टीम का हिस्सा बने जैसे- UnWanted, mouseesports, Ninja in Pyjamas, LGB eSports, Team Kinguin, G2 Esports, FaZe Clan, mixbanan, qwerty, Team dignitas, red Reserve, Enyoy, Digital Chaos, NoChance, SMASH Esports और GODSENT.
उपलब्धियां
- · अपने रिटायरमेंट से पहले उन्होंने मई, 2020 में ICE Challenge 2020 में हिस्सा लिए थे, जिसमे उन्हें तीसरा- चौथा स्थान के साथ $25,000 का प्राइज मनी मिला था।
- · इसके पहले 2019 में WePlay! Forge of Masters Season 2 में $50,000 का प्राइज पूल और पहला स्थान हासिल हुआ था।
- · 2017 में DreamHack Open Valencia 2017 में उन्हें दूसरा स्थान हासिल हुआ था और साथ ही $20,000 का प्राइज मनी।
- · 2016 में Maikelele ने ESL Pro League Season 4 – Finals में तीसरा- चौथा स्थान और $45,000 का प्राइज मनी अपने नाम किया था। उसी वर्ष Star Ladder i-League StarSeries में उन्हें पहला स्थान हासिल हुआ था और $130,000 का प्राइज मनी।
- · 2015 में उन्हें जिस टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल हुआ था, वे है- Gaming Paradise 2015 और Assembly Winter 2015.
- · SK Gaming के साथ DreamHack Summer 2014 क्वालीफाई किये थे और उन्हें पांचवा से आँठवा स्थान मिला था।
- · LGB eSports के साथ Maikelele CS: GO Major DreamHack Winter 2013 में क्वालीफाई किये थे। LGB eSports टीम को इस टूर्नामेंट में उन्हें पांचवा-आठवां स्थान हासिल हुआ था।