Zhang Ruida उर्फ़ Faith bian सर्वश्रेष्ठ डोटा 2 प्लेयर्स में से एक रह चुके है
Zhang Ruida को इस्पोर्ट्स इंडस्ट्री में “Faith bian” के नाम से जाना जाता है। उनका जन्म 21 मार्च 1998 को हुआ था और इस्पोर्ट्स में अपने करियर की शुरुआत 2014 में की थी। वह एक चाइनीज प्रोफेशनल डोटा 2 प्लेयर है, जो हाल में अपने टीम PSG.LGD के लिए खेलते थे। उन्हें अब तक के सर्वश्रेष्ठ डोटा 2 प्लेयर्स में से एक माना जाता है, पर अब वह आधिकारिक तौर पर इस्पोर्ट्स इंडस्ट्री से रिटायर हो गए है।
Zhang Ruida के रिटायर होने का फैसला
Faith bian ने पहले ही घोषणा की थी कि इस वर्ष The International 2022 के बाद उन्होंने अपने करियर से रिटायर लेने की योजना बनायीं है। TI11 (2022) में उनकी टीम PSG.LGD, टीम एस्टर से हारने के साथ इस टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे। आखिर में उन्होंने 30 नवम्बर 2022 को इस्पोर्ट्स इंडस्ट्री से रिटायर ले लिया था।
टीम इतिहास
2014 में Zhang Ruida ने अपने करियर की शुरुआत Speed Gaming.cn के साथ की थी, जिसके बाद उसी वर्ष वह Wings Gaming का हिस्सा बने और 2017 में इस टीम से बाहर निकलकर Team Random में शामिल हो गए। पर केवल 1 महीने में ही टीम से हटकर दूसरे टीम EHOME का हिस्सा बने और 2020 तक साथ रहकर कई मैच खेले। फिर 2020 में PSG.LGD का हिस्सा बने, और नवम्बर, 2022 तक उनके साथ खेल कर गेम से रिटायर हो गए।
Faith bian की PSG.LGD टीम के साथ उपलब्धियां
- Faith bian ने अपने टीम के साथ The International 2022 में हिस्सा लिया था, जिसमे उन्हें पांचवा-छठा स्थान के साथ $662,543 का प्राइज पूल हासिल हुआ था।
- इसके पहले अगस्त 2022 में हुए PGL Arlington Major 2022 में उन्हें दूसरा स्थान और $100,000 का प्राइज मनी मिला था।
- जुलाई 2022 में Riyadh Masters 2022 में Faith bian की टीम को पहला स्थान और $1,500,500 की जीत मिली थी।
- The International 2021 में उनकी टीम ने दूसरा स्थान और $5,202,400 का विशाल प्राइज मनी अपने नाम किया था।
- OGA Dota PIT Invitation, जो कि सितम्बर 2021 में हुआ था, उन्हें उसमे पहला स्थान और $114,500 का प्राइज मनी हासिल हुआ था।
आप अगर Faith bian के फैन है और उनके बारे में और अधिक जानना चाहते है तो उन्हें आप सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलो कर सकते है।