रौनक ने अपने आधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट जारी करते हुए जानकरी दी कि उनका यू-ट्यूब अकाउंट हैक हो गया है
बहुत सारे ई-स्पोर्ट्स प्लेयर गेम खेलने के साथ अपने यू-ट्यूब चैनल पर गेम से सम्बंधित विडियो या लाइव स्ट्रीमिंग का विडियो अपलोड करते है, जिसे गेम के प्रशंसको द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। परन्तु कई बार इन जाने – माने यू-ट्यूबर का चैनल किसी अनजान व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया जाता है। ऐसे किस्से अक्सर ही सुनने को मिल जाते है, जहा पर किसी कि आईडी को कोई हैक कर लेता है और गलत इस्तेमाल करता है। इस बार इसका शिकार ई-स्पोर्ट्स के जाने माने प्लेयर हरप्रीत सिंह जन्जुहा उर्फ़ “Ronakop” हुए है, उनके यू-ट्यूब चैनल के आईडी को हैक कर लिया गया है। इस बात कि जानकरी उन्होंने अपने आधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट जारी करते हुए दी है, जिसपर उन्होंने यह भी बताया कि उनका ई-मेल भी चला गया है।
Ronakop के यू-ट्यूब चैनल के बारे में
इनका यू -ट्यूब चैनल Ronak (@SOULRonak) के नाम से है तथा इनके चैनल पर अब तक 374K सब्सक्राइबर हो चुके है। उन्होंने अभी तक अपने इस चैनल पर 475 से ज्यादा विडियो डाल चुके है, जिनपर अब तक 36,251,576 व्यूज आज चुके है। वह अपने चैनल पर वेलोरेंट, BGMI जैसे टूर्नामेंट कि लाइव स्ट्रीमिंग करने के साथ-साथ गेम से सम्बंधित विडियो अपलोड करते है।
अभी कुछ घंटो पहले उनके चैनल पर दो विडियो अपलोड किये गए है, जिसमे से पहला विडियो Adobe XD फ्री डाउनलोड और दूसरा Adobe इन-डिजाईन क्रैक 2022 का है, हालाँकि इन विडियोज के कमेंट को ऑफ कर दिया गया है और इसमें एक फोटो को भी अपलोड किया गया है।
रौनक के बारे में
Ronakop महाराष्ट्रा के मुंबई के रहने वाले है तथ वर्तमान में उनकी उम्र 23 साल है। वह एक भारतीय ई-स्पोर्ट्स प्लेयर है, जिनका असल नाम हरप्रीत सिंह जन्जुहा है। उनकी मासिक आय लगभग 2.5 से 5 लाख है। उनका सबसे मुख्य आय का स्त्रोत उनका यू-ट्यूब चैनल से आने वाला उनका आय है। रोनक को बचपन से ही गेमिंग कम्युनिटी का हिस्सा बनाने का सपना था, और उनके इस सपने को पूरा करने में उनके माता-पिता ने अपना पूरा समर्थन दिया।
निष्कर्ष
उनका यू-ट्यूब आईडी हैक कर लिया गया है, और ऐसा कब तक ठीक होगा ए अभी कहा नही जा सकता। लेकिन इतनी उम्मीद कर सकते है, कि जल्द ही Ronakop फिर से अपने आईडी का एक्सेस पा लेंगे और जल्द ही अपने चैनल पर फिर से विडियो अपलोड करेंगे।